IRCTC ने पेश किया 'अर्बनपॉड', कम समय के लिए मुंबई आने वाले यात्रियों के लिए होगी सुविधा और बचत

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 20, 2021

मुंबई, 20 नवंबर (न्यूज हेल्पलाइन)     भारतीय रेलवे और  आईआरसीटीसी (Indian Railway Catering And Tourism Corporation) ने आज गुरुवार 18 नवंबर को 'अर्बनपॉड' पेश किया है। यह कम समय के लिए मुंबई आने वाले यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगी। 

इस बारे (अर्बनपॉड) के बारे में बताते हुए  पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ सुमित ने बताया कि जो छात्र या नौकरी के इच्छुक इनर्व्यूअर कुछ घंटों के लिए होटल नहीं जाना चाहते हैं, वे यहां सस्ती दरों पर यहां ठहर सकते हैं। 'अर्बनपॉड' के लिए फिलहाल समय सीमा 12 से लेकर 24 घंटों की रखी गई है। बता दें कि कल बुधवार 17 नवंबर को केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी मुंबई सेंट्रल में बने एक 'अर्बनपॉड' की छोटी सी वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि इंडियन रेलवे द्वारा नए जमाने के पॉड रिटायरिंग रूम में आपका स्वागत है।

ज्ञात हो कि 'अर्बनपॉड' एक ऐसा बिस्तरनुमा कमरा होता है, जिसमें एक व्यक्ति अंदर में आराम से सो और बैठ सकता है। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होता है। कम स्थान घेरने के कारण इसक किराया तुलनात्मक रूप से कम होता है। यह ट्रेवलर, स्टूडेंट्स आदि के लिए काफी सस्ता, सहज और सुविधाजनक होता है। विदेशों में यह सुविधा पहले से ही मौजूद है। 

इंडियन रेलवे ने 'अर्बनपॉड' के बारे में जो जानकारी दी है, उसके अनुसार मुंबई में फिलाल कुल 48 पॉड हैं जिनमें प्राइवेट, फैमिली और क्लासिक तीन कैटेगरी बनाई गई है। मेल ट्रेन या लोकल रेल के यात्री PNR नंबर के द्वारा इसे ऑनलाइन या फिर सीधे रिसेप्शन पर आकर बुक कर सकते हैं। इसका किराया जो रखा गया है वह है - क्लासिक पॉड में 12 घंटे ठहरने का किराया 999 रुपए प्लस जीएसटी। सेम किराया लेडिस पॉड का भी है। जबकि इस श्रेणी के 24 घंटे का किराया 1999 रुपए प्लस जीएसटी है। 

वहीं प्राइवेट पॉड का 12 घंटे का किराया 1249 प्लस जीएसटी है, तो 24 घंटे के लिए यहां पर 2499 रुपए लिए जाएंगे। एक मामले में अर्बनपॉड थोड़ा असामाजिक है। यहां विकलांगों के लिए ज्यादा किराया वसूला जा रहा है। विकलांग पॉड में 12 घंटे का किराया 1499 रुपए प्लस जीएसटी, तो 24 घंटे का किराया 2999 रुपए प्लस जीएसटी रखा गया है। हो सकता है इसके पीछे कारण यह हो कि विकलांगों के लिए बनाए गए पॉड ने ज्यादा स्थान घेरा हो, इसलिए भाड़ा को थोड़ा ज्यादा रखा गया हो।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.