मुंबई, 7 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन) सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में आज भारतीय शेयर बाज़ार में मंद कारोबार का दिन रहा। आज सुबह बाज़ार में गिरावट का जो सिलसिला शुरू हुआ वह नुकसान पर क्लोज हुआ। RBI के संभावित दर वृद्धि के मद्देनजर और एशियाई और यूरोपीय बाज़ारों के असर से आज भारतीय शेयर बाज़ार में यह गिरावट हुई।
आज सोमवार 7 फरवरी को BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का 30 शीर्ष कंपनियों का सूचकांक सेंसेक्स 1023.63 अंको के गिरावट साथ 57,621.19 के स्तर पर क्लोज हुआ। NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) का निफ़्टी50 में आज 302.70 अंको की गिरावट हुई और वह 17,213.60 पर क्लोज हुआ। आज के दिन में सेंसेक्स के 1.75% के गिरावट के मुकाबले निफ़्टी 1.73% गिरा।
बता दें कि आज सुबह ओपनिंग खराब ही हुई थी। आज सुबह सेंसेक्स में 95.15 अंको के नुकसान के साथ 58,549.67 के स्तर पर ओपन किया। निफ़्टी में आज की ओपनिंग 60 अंको के गिरावट के साथ 17,456.30 पर हुई थी। आज के दिन में निफ़्टी का उच्चतम और निम्नतम स्तर 17,536.35 और 17,119.40 रहा। सेंसेक्स में आज का उच्चतम और निम्नतम स्तर क्रमशः 58,707.76 और 57,299.05 रहा।
सेक्टरों की बात करें तो आज के दिन में सबसे ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर निफ़्टी PSU बैंक रहा। सबसे ज्यादा खराब प्रदर्शन करने सेक्टर्स निफ़्टी बैंक रहें। पीएसयू बैंक, धातु और बिजली को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, बैंक, हेल्थकेयर, रियल्टी, कैपिटल गुड्स में 1-2 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.75-1.25 फीसदी गिरे।
भारतीय शेयर बाज़ार में आज लगभग 1389 शेयरों में तेजी आई, 2044 शेयरों में गिरावट आई और 131 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ़्टी में आज के कारोबारी दिन में सबसे ज्यादा घाटा उठाने वाले टॉप 5 शेयर्स रहें- टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लाइफ, एलएंडटी और बजाज फाइनेंस। आज के दिन में सबसे ज्यादा लाभ में रहने वाले टॉप के शेयर्स रहें-पावर ग्रिड कॉर्प, ओएनजीसी, एनटीपीसी, श्री सीमेंट्स और टाटा स्टील।