श्वेता त्रिपाठी शर्मा उर्फ़ गोलू गुप्ता ने मिर्ज़ापुर 3 की शूटिंग को पूरा किया

Photo Source :

Posted On:Friday, December 2, 2022

अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी शर्मा उर्फ ​​गोलू गुप्ता ने हिट सीरीज मिर्जापुर केनए सीजन की शूटिंग गोवा में पूरी कर ली है।
 
'मिर्जापुर' के सीज़न 3 की समाप्ति का जश्न मनाते हुए, श्वेता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट शेयर की है, जहाँ फेन्सपूरी टीम को अपनी शूटिंग एन्जॉय करते हुए देख सकते है। शूट से एक बीटीएस वीडियो शेयर करते हुए, श्वेता ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, “सीज़न 3 के एपिसोड पढ़ते हीमैं शूटिंग शुरू करने का इंतजार नहीं कर पा रही थी। और अब जब हमने शूटिंग पूरी कर ली है, तो मैं अब इसकारिलीज़ होने का इंतजार नहीं कर सकती। मेरे दिल का एक छोटा सा टुकड़ा आप सब के लिए"
 
"यह एक बहुत चुनौतीपूर्ण और मुश्किल सफर रहा, गोलू मेरे लिए अब तक की सबसे बहादुर, सख्त और प्यारीलड़कियों में से एक रही है। और मैं उससे प्यार करती हूँ!! और साथ में इस कास्ट और क्रू और सबसे बड़े रत्न@gurmmeetsingh @kapoorbaba #SeasonWrap #Mirzapur3 #MS3W से भी” अभिनेत्री नेलिखा।
 
मिर्जापुर अमेज़न प्राइम वीडियो पर एक एक्शन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ है, जिसे करण अंशुमन ने बनाया है, औरपुनीत कृष्णा और विनीत कृष्णा के साथ पटकथा लिखी है। सीरीज का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेशसिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है।

सीरीज के अलावा, श्वेता कंजूस मक्खीचूस और टिकट टू बॉलीवुड जैसी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.