अजय देवगन और संजय दत्त ने सुनील शेट्टी को बेटी की शादी की बधाई दी

Posted On:Monday, January 23, 2023

एक्टर सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टीऔर क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बधंने वाले हैं। ये कपल अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी करने जा रहा है ।
 
हालांकि अभी तक शादी की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन शादी का मुहूर्त शाम 4 बजे का था। देर रातइस कपल की मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई, जिसकी कुछ झलक सोशल मीडिया पर वायरल हुई। ऐसे में अभी सेही कपल को बधाइयां आनी शुरू हो गई हैं।
 
सुनील शेट्टी के दोस्त और एक्टर संजय दत्त ने ट्वीट कर शेट्टी परिवार और इस कपल को शादी की बधाई दी है।संजय दत्त ने ट्वीट और इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा – “अन्ना @SunielVShetty को बहुत-बहुत बधाई@theathiyashetty को @klrahul के साथ शादी के बंधन में बंधते देखने के लिए इस अमेजिंग फिलिंग कागवाह बनने के लिए...कपल को उनके आगे के जीवन के लिए एक शानदार जर्नी की कामन" 
 
वही अजय देवगन ने लिखा, "मेरे प्यारे दोस्तों @SunielVShetty और #ManaShetty को उनकी बेटी@theathiyashetty की @klrahul से शादी के लिए बधाई।युवा जोड़े के सुखद वैवाहिक जीवन की कामनाकरते हुए, और, अन्ना, इस शुभ अवसर पर यहां आपके लिए एक विशेष शाउट-आउट है।अजय" 
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल बारात लेकर शेट्टी फार्म हाउस पहुंच चुके है। सोशल मीडिया केएल राहुलकी मम्मी और बहन की तस्वीरें वायरल हो रही है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.