अनुपम खेर अपने फाउंडेशन के जरिए विकलांग लड़की की मदद के लिए आगे आए।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 14, 2021

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने फाउंडेशन 'अनुपम खेर फाउंडेशन' की शुरुआत की हैं। अनुपम ने एक विडियो को आज सोशल मीडिया पर शेयर किया। अनुपम ने जम्मू-कश्मीर में रहने वाली 15 साल की विकलांग लड़की की मदद करने की जानकारी दी। 15 साल की शीतल जो हाथों से विकलांग हैं अनुपम उसकी मदद करने के लिए आगे हैं।
 
शीतल टीचर बनना चाहती हैं। विडियो में वह अपने पैरों की उंगलियों से पेन पकड़े हुए बुक पर लिखते हुए दिख रही हैं। अनुपम ने शीतल के जस्बे को सलाम किया और उसकी मदद का आश्वासन दिया। अनुपम ने बताया कि वह अपने फाउंडेशन के साथ मिकलर शीतल की मदद प्रोस्थेटिक हाथों को लगाकर करेंगे। अनुपम के साथ नॉर्थ कमांड इंडियन आर्मी के जवान भी साथ आते दिखे।
 
अनुपम ने शीतल और उसके परिवारों की तस्वीरों को शेयर किया। शीतल और उसका परिवार जम्मू-कश्मीर के रिमोट एरिया में रहता हैं। बता दें कि, इससे पहले भी अनुपम कई बार अपने फाउंडेशन के जरिए लोगों की मदद करते दिखे हैं। कोरोनावायरस के दौरान अनुपम लोगों की मदद खाना और दवाईयां पहुंचाकर कर रहे थे।
 
बता दें कि, अनुपम  जल्द ही फिल्म 'हैप्पी बर्थडे' में नजर आएंगे जिसके लिए उन्हें 'न्यू यॉर्क इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। इसके साथ वह विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आएंगे। यह फिल्म कश्मीरी पंडितो की कहानी बताएगी कि कैसे 1990 में उन्हें कश्मीर से निकाला गया था। वह  'द लास्ट शो' और 'मुंगीलाल रॉक्स' में भी नजर आएंगे।

 



बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.