अनुष्का-विराट का 'बैट बैलेंसिंग' चैलेंज!

Photo Source :

Posted On:Friday, July 2, 2021

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर कई फन चैलेंजेस करती रहती है। वह भी अनुष्का जब हसबैंड विराट कोहली के साथ चैलेंजेस पूरा करती है, तो फैंस उस चैलेंजेस को खूब पसंद करते हैं। ऐसे में आज अनुष्का-विराट ने सोशल मीडिया एप्लीकेशन को प्रमोट करने के लिए खास चेलेंज लिया। दोनों ने चेलेंज को पूरा करते हुए लोगों से भी इसका हिस्सा बनने की अपील की। अनुष्का ने इस प्रमोशन विडियो को शेयर किया और लोग विडियो को पसंद कर रहे हैं।
 
चैलेंज की बात करें तो, अनुष्का-विराट बैट बैलेंसिंग चैलेंज लेते दिखे। जहां दोनों अपनी उंगली पर बैट को बैलेंस करते दिखे। इस विडियो में बैट बैलेंसिंग के दौरान दोनों के बीच मस्ती भी देखने मिली। और पांच सेकेंड तक दोनों ने अपनी उंगली पर बैट को बैलेंस किया। भले ही यह प्रमोशनल विडियो रहा हो पर इस विडियो को दर्शक पसंद करते हुए कमेंट कर रहे हैं।
 
 इसके अलावा, हाल ही में अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपना एक विडियो शेयर किया था जिसमें अनुष्का ने बताया कि ,वह नए पहल के साथ जुड़ चुकी है। जिसके जरिए वह अपने मैटर्निटी कपड़ो को आनलाइन चैरिटी सेल के साथ शेयर करने जा रही है। ऐसा करने से नए कपड़ों के मैन्युफैक्चरिंग होने में जितने पानी की आवश्यकता होती है, उतने पानी की बचत हम कर सकते हैं। अनुष्का ने महिलाओं से अपील भी की थी ,यदि हम महिलाएं अपने मैटर्निटी कपड़ो को सैल करे तो हम 200 सालों तक के लिए पानी की बचत कर सकते हैं...'
 
बता दें कि, अनुष्का इस पहल के लिए मुंबई के 'स्नेहा ओरगनाइजेशन' के साथ जुड़ती दिखी। जो कि मुंबई में एनजीओ की भूमिका निभाते हुए प्रैगनेंट महिलाओं को उनके स्वास्थ से जुड़ी सुविधाओं के लिए मदद कर रहे हैं। अनुष्का के इस पहल की खूब तारीफ की जा रही है वहीं अनुष्का भी इस पहल का हिस्सा बनकर खुश नजर आई। इस वक्त अनुष्का अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में हैं। जहां वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेला जा रहा है।

 



बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.