अर्जुन रामपाल ने फिल्म धाकड़ की शूटिंग की खत्म

Photo Source :

Posted On:Friday, July 16, 2021

मुंबईजुलाई 16 2021   कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल फिलहाल बुडापेस्ट में है जहाँ वे अपनी फिल्म धाकड़ की शूटिंग कर रहे है। कंगना ने टीम को अभी हाल ही में ज्वाइन किया था जब उन्हें उनका पासपोर्ट रेन्यु होकर वापिस मिला था , वही अर्जुन शूट से पहले ही अपने परिवार के साथ वहाँ छुट्टी मना रहे थे। अब अर्जुन ने फिल्म की शूटिंग ख़त्म कर ली है। 

 

कंगना ने अर्जुन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "इट्स  रैप फॉर आवर बॉडी @रामपाल72 . विल मिस यू ऑन  सेट्स #धाकड़ “

 

अर्जुन ने भी फिल्म के डायरेक्टर के साथ फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा, "ब्रदर इन आर्म्स।काम करना एक प्लेशर था। क्या अनुभव रहा @razylivingtheblues . थैंक यू किड्ढो।  लव एंड टिल वी मीट अगेन। #धाकड़ “

 

बुडापेस्ट जाने से पहले अर्जुन ने प्लैटिनम ब्लोंड लुक करवाया था जिसे देखकर उनके फैंस हैरान हो गए थे। उनका यह नया लुक सबको बहुत पसंद आया था और अब इस लुक की वजह से उनके फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। 

 

फिल्म धाकड़ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसे रजनीश घई डायरेक्ट कर रहे है।फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि के रोल में नजर आएँगी। उनके साथ फिल्म में अर्जुन रामपालदिव्या दत्ता और शारिब हाशमी नज़र आएंगे। फिल्म में चाइल्ड ट्रैफिकिंग और औरतो के खिलाफ क्राइम जैसे इशू को दिखाया जाएगा। 

 

इसके साथ साथ , अर्जुन के पास काफी फिल्में है। वह ' बैटल ऑफ भीमा कोरेगांवमें नजर आएंगे जो एक पीरियड वॉर फिल्म है। इस फिल्म में अर्जुन सिडनक मेहर इनामदार के रोल में नजर आएंगे। वह फिल्म 'नास्तिकमें भी नजर आएंगे। 

 

इसके साथ साथ अब्बास मस्तान के वेब शो 'पेंटहाउसमें भी वह नजर आएंगे जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। 


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.