भारती सिंह का भारती रोहित शेट्टी बनने का सपना।

Photo Source :

Posted On:Friday, April 9, 2021

कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए भारती सिंह हरबार अलग-अलग अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देती है। ऐसे में अब कॉमेडी के बीच भारती सिंह का फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की पत्नी बनने का सपना हैं। जंहा भारती रोहित शेट्टी के घर 'रोहित टॉवर्स' की मालकिन बनना चाहती है। इसी के साथ रोहित शेट्टी के लिए भारती का प्यार तो हमने कई बार कलर्स के रिएलिटी शो खतरो के खिलाड़ी में देखा है। जंहा वह शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ फ्लर्ट करती दिखी है।

और अब अपने इसी फ्लर्ट को प्यार में बदलने का सपना भारती का है। भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक को विडियो शेयर किया जिसमें वह रोहित शेट्टी के घर 'रोहित टॉवर्स' में आराम फरमा रही है और नौकरों को खरी-खोटी सुना रही है। दरअसल रोहित शेट्टी के साथ रहने का सपना और रोहित टॉवर्स की मालकिन की भूमिका इस विडियो में भारती निभाती दिखी।

इस विडियो की खास बात यह हैं कि जिन नौकरों को विडियो में भारती डॉट रही है वह सभी खतरों के खिलाड़ी के प्रतियोगी ही रह चुके हैं। विडियो में नौकर के किरदार में जास्मिन भसीन, निया शर्मा, करण वाही और हर्ष लिंबाचिया नजर आए। इस विडियो को पूरा कॉमेडी के अंदाज में शूट किरा गया। इस विडियो को देखकर फैंस और दर्शक खूब एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।‌इस विडियो को देख कर लग रहा हैं जैसे यह किसी अपकमिंग शो का प्रोमो विडियो हैं। इस विडियो को दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं।

इस विडियो को शेयर कर भारती ने कैप्शन में लिखा,' सपने तो सपने होते हैं!! अपने सपनो से प्यार करे...' इस तरह के कैप्शन के साथ भारती ने अभी तक इसकी अधिक जानकारी नहीं दी है। वहीं जल्द ही बताया जाएगा कि भारती किस नए अपकमिंग शो को लाने की तैयारी में है। वहीं इस शो में टेलीविजन के अन्य कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे।

 



बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.