मुंबई, 23 दिसंबर (न्यूज हेल्पलाइन) फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने सुपरस्टार अजित स्टारर तमिल फिल्म वालीमाई को केरल में रिलीज करने के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ई4 एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया हैं।
इस बात की जानकारी स्वयं निर्माता बोनी कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए एक ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि,"मुझे यह बताते हुए काफी हर्ष हो रहा हैं कि हमने ई4 एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म को केरल में रिलीज करने के लिए आपस में अनुबंध कर लिया है"।
बता दें कि,ई4 एंटरटेनमेंट ने केरल में अन्न्यम रस्सुलुम, ओह्म शांति ओशाना और एजरा जैसी सुपरहिट फिल्मों को डिस्ट्रीब्यूट किया है।
फिल्म वालीमाई को बोनी कपूर और जी स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एच विनोद द्वारा निर्देशित की गई है।इस फिल्म में थाला अजित, हुमा कुरैशी और कार्तिकेय मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक भरपूर ऐक्शन रोमांचित फिल्म हैं। अजित के साथ बोनी कपूर की यह दूसरी फिल्म है, इससे पहले भी उन्होंने थाला की पिछली फिल्म नेरकोंडा पारवई को भी प्रोड्यूस किया था।
यह फिल्म अगले साल सीधे सिनेमाघरों में पोंगल से एक दिन पहले 13 जनवरी 2022 के दिन रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं।