ब्रोकन न्यूज़ सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 16, 2024

वेब सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। इस चर्चित वेब सीरीज के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज का निर्देशन विनय वाइकुल ने किया है। कहानी संबित मिश्रा ने लिखी है। इसमें सीरीज में सोनाली बेंद्रे, श्रिया पिलगांवकर और जयदीप अहलावत अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
 
दूसरे सीजन के ट्रेलर में भी मीडिया कंपनियों के एक-दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ और निजी रंजिश देखने को मिलेगी. इस बारमजा और दोगुना होने वाला है, क्योंकि अब राधा भार्गव (श्रिया पिलगांवकर) को दीपांकर सान्याल (जयदीप अहलावत) सेटक्कर लेने के लिए पूरी तरह से तैयार देखा जा रहा है.
 
इस ट्रेलर में जहां एक ओर खबरों को लेकर जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है, वहीं, यह लड़ाई निजी जिंदगी में भी दिखाईदेगी. इस बार राधा को काफी दमदार रोल में देखा जा रहा है, जो एक बार जेल जाने के लिए बाद अब दीपांकर से बदला लेने केलिए बिल्कुल तैयार है. ऐसे में राधा का ये खतरनाक अंदाज काफी दिलचस्पी बढ़ा रहा है. सीरीज का इस ट्रेलर ने काफीउत्सुकता बढ़ा दी है. हालांकि, अब देखना यह है कि सीरीज दर्शकों की उम्मीद पर कितनी खरी उतरती है
 
'द ब्रोकन न्यूज' का दूसरा सीजन 3 मई, 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगा। इसमें दर्शकों को मीडिया की दुनियामें होने वाली दिलचस्प घटनाओं को देखने का मौका मिलेगा।

Check Out The Trailer:- 


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.