'फिल्म फैक्ट्री ऑडियंस के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज है ' , फैसल खान

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 24, 2021

मुंबईअगस्त 24 (न्यूज़ हेल्पलाइन)     फैसल खान इतने सालो के बाद फिल्म फैक्ट्री से फिर से कमबैक कर रहे है। फिल्म 3 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और फिल्म को फैसल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में वह बतौर एक्टर भी नजर आ रहे है और उनके साथ फिल्म में रिभु मेहरा, शरद सिंह और रोली रायन नजर आएंगे। उन्होंने की न्यूज़ हेल्पलाइन से बातचीत फिल्म को लेकर और बहुत कुछ। 

 

फिल्म के सफर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने यह फिल्म डायरेक्ट किया है ,इसमें एक्ट किया है और फिल्म के लिए एक गाना भी गाया है। मैं पूरे प्रोजेक्ट में शुरुआत से इन्वॉल्व्ड था। मेरे दिमाग में फिल्म को लेकर एक विज़न था जिसे पूरा करने में मैं कामयाब हुआ हूँ। फिल्म के प्रोड्यूसर ने भी मेरी बहुत मदद की। मैं बहुत खुश हूँ की मुझे डायरेक्शन के लिए यह प्रोजेक्ट मिला। सभी ने फिल्म पर बहुत मेहनत की है। “

 

फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, "फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर है। इसमें एक्शन है ,सस्पेंस है ,ड्रामा है और कॉमेडी भी है। यह फिल्म ऑडियंस के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज है। “

 

पूरी फिल्म के लिए उन्होंने कैसे तैयारी की, इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर ही रखा था। अपनी फिल्म फैक्ट्री के लिए मैंने  बहुत कड़ी प्लानिंग की थी। मैंने काफी वर्कशॉप किये। इतने  अनुभव ने मुझे यह फिल्म बनाने में मदद  की। “

 

 फैसल ने यह फिल्म डायरेक्ट की और इसमें एक्ट भी किया ,क्या उन पर  प्रेशर ज्यादा था ,इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा,"प्रेशर तो था लेकिन मैंने अपनी पूरी तैयारी की थी। जिस वजह से सब  आराम से हो गया। अगर आपको मालूम है आपको क्या चाहिए तो सब आसान हो जाता है। “

 

फैसल इतने सालो के  बाद कमबैक कर रहे हैं। इतना लम्बा समय क्यों कमबैक के  लिए , इसपर उन्होंने कहा, " मैंने  फिल्में की  थी लेकिन मेरी फिल्मे रिलीज़ नहीं होती थी। इस वजह से मैं काफी मायूस हो जाता था। इस फिल्म पर इसलिए मैंने खुद डायरेक्शन की कमान संभाली और उसको रिलीज करने की भी जिम्मेदारी ली। "


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.