फरहान अख्तर ने पत्नी शिबानी दांडेकर संग शेयर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 26, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 26 फरवरी 2022      बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकें है। शादी के बाद से ही यह कपल लाइमलाइट में बना हुआ है और इनकी तस्वीरें भी पूरे सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं। 
 
आज फरहान ने फिर अपने फैंस को एक बड़ी ट्रीट दी है। दरअसल उन्होंने शिबानी के साथ ट्रेडिशनल अवतार में कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसे उनके फैंस द्वारा बेहद पसंद की जा रहीं हैं। 
 
दोनों गोल्डन कलर के आउटकम में एकसाथ बहुत ही प्यारे लग रहें हैं। शिबानी ने जहां गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई है, वहीं फरहान ने भी उनसे मैचिंग कलर करते हुए कुर्ता पैजामा और जैकेट पहना हुआ है। 
 
फरहान ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आई डू शिबानी।" साथ में हार्ट इमोजी भी बनाया है। फरहान ने पूरी 5 तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें से कुछ फोटो में फरहान शिबानी के साथ पोज दे रहे हैं तो वहीं एक फोटो में शिबानी का हाथ पकड़े दिखाई दे रहे है। 
 
जानकारी के लिए बता दे कि फरहान और शिबानी 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने क्रिस्चिशयन रीति-रिवाज से शादी की, जिसमें कुछ करीबी लोग ही शरीक़ हुए थे।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.