नेहा कक्कड़ और रोहन प्रीत सिंह के बीच लड़ाई?

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 11, 2021

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद है और उनके फैंस दोनों को साथ देखना पसंद करते है।  म्यूजिक वीडियो हो या फिर किसी रिएलिटी शो का स्टेज, नेहा और रोहन अपने रोमांस से सबको एंटरटेन करते है। ऐसे में दोनों के बीच काई बार रोमांटिक सीन्स में नजर आए हैं पर आज नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इंस्टा रील विडियो को‌ शेयर किया जिसमें दोनों लड़ाई करते दिख रहें हैं।
 
नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विडियो को शेयर किया जिसमें रोहन और नेहा एक-दूसरे को धक्का देते हुए बाल खींच रहें हैं। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन से दोनों एक-दूसरे को मारते हुए दिख रहे हैं।‌इस इंस्टा रील विडियो में दोनों अपनी-अपनी तकात दिखाते हुए लड़ रहे हैं। नेहा ने इस विडियो को शेयर किया वहीं इससे ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच लड़ाई हो गई है।
 
पर फैंस को घबराने की कोई बात नहीं क्योंकि इस विडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में हैशटैग 'खड तैनू मैं दस्सा' लिखा गया है। जो उनके अपकमिंग म्यूजिक विडियो के प्रोमो के तौर पर नजर आ रहा है। इससे पहले भी गाने के पहले पोस्टर को शेयर किया गया था।
 
जंहा पोस्टर पर लिखा था इस बार नेहा वर्सेज रोहनप्रीत सिंह होने वाला है। दोनों काफी कलरफुल कपड़ो में नजर आए और दोनों को देख कर लग रहा था कि इस बार दोनों के बीच फुटबॉल मैच होने वाला है। दोनों का  कूल और क्विर्की लुक लोगों को पसंद आया । वीडियो को अगम - अज़ीम ने डायरेक्ट किया है और इसका म्यूजिक रजत नागपाल ने कंपोज़ किया है। गाने के बोल कप्तान ने लिखे है। 
 
यह म्यूजिक वीडियो नेहा और रोहन का एक साथ तिसरा म्यूजिक वीडियो है। इस से पहले उन्होंने ' नेहु दा व्याह' और 'ख्याल रख्या कर' में एक साथ काम किया है और दोनों ही गानों में लोगों को उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद आई है। अब इस बार फैंस उन दोनों का  कॉलेज रोमांस देखने के लिए इंतजार कर रहे है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.