टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लंबे समय के पार्टनर रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है, और उनकी वेडिंग फोटोज अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। हिना ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, और साथ में एक बेहद दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। हिना ने लिखा,“दो अलग दुनियाओं से हम मिले और एक प्यार भरी दुनिया बना ली। आज हमारा रिश्ता प्यार और कानून के साथ हमेशा के लिए जुड़ गया है। आप सभी से आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।"
इस खास मौके पर हिना ने पहना मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ सुंदर सा ओपल ग्रीन कलर का हैंडलूम साड़ी, जिसमें गोल्ड और सिल्वर थ्रेडवर्क था। साड़ी पर हल्की गुलाबी बॉर्डर और नाज़ुक ज़री वर्क ने लुक को और भी खास बना दिया। उनका नाम और रॉकी का नाम भी साड़ी पर कढ़ाई से लिखा गया था, जो इसे और पर्सनल बना देता है। साथ में पहनी मनीष मल्होत्रा ज्वेलरी, जो लुक को रॉयल टच दे रही थी।
वहीं दूल्हे राजा रॉकी जायसवाल ने पहना ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता, जो सिंपल, क्लासी और एलिगेंट लग रहा था।
पूरे फंक्शन का डेकोर, आउटफिट्स और फोटोग्राफी – हर चीज़ बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाली थी। फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त इस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं। हिना और रॉकी को नई ज़िंदगी की ढेर सारी शुभकामनाएं!
Check Out The Post:-