हुमा कुरैशी के हिट शो महारानी का आएगा सीजन 2

Photo Source :

Posted On:Friday, July 23, 2021

मुंबईजुलाई 23 2021  हुमा कुरैशी ने हाल ही में अपने वेब डेब्यू शो 'महारानीसे सबको इंप्रेस किया। उन्होंने गैंग्स ऑफ़ वास्सेय्पुर से अपने करियर की शुरुआत की और आज उनकी अपनी एक पहचान है इंडस्ट्री में। हुमा ने की न्यूज़ हेल्पलाइन से बात अपने शो महारानीफिल्म बेल बॉटम को लेकर। 

 

महारानी शो के लिए इतना प्यार मिलने पर सबको धन्यवाद देते हुए हुमा ने कहा, "मैं सबका शुक्रिया करना चाहती हूँ जिन्होंने हमारे शो को इतना प्यार दिया। आज कल ott प्लेटफार्म पर काफी अच्छा कंटेंट बन रहा है। 

 

"हमने कभी नहीं सोचा था की हमारे शो को इतना प्यार मिलेगा। हमें मालूम था की हम अच्छा शो बना रहे है लेकिन उसको इतना पसंद किया जाएगा इसका हमें अंदाजा नहीं था। हम सब इस से बहुत खुश है और अब देखते है सीजन 2 ऑडियंस के लिए क्या नया लेकर आता है। “

 

लॉक डाउन के दौरान उन्होंने वक़्त कैसे काटा और क्या रहा उनका मंत्रइसपर बात करते हुए उन्होंने कहा, "पिछले दो साल सबके लिए मुश्किल रहे है। मैंने इस समय से सीखा है की हमें  सिर्फ अच्छी चीजों में बल्कि अच्छे लोग और अच्छे विचारों में भी इन्वेस्ट करना चाहिए। मैं उसके लिए काम कर रही है और अब  सिर्फ अच्छा काम बल्कि अपने मन की शांति के लिए सब करती हूँ। “

 

उनकी फिल्म बेल बॉटम जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए हुमा ने कहा, "यह फिल्म सबके लिए बहुत ख़ास है। यह फिल्म महामारी के बीच में पहली फिल्म थी जिसकी शूटिंग की गयी थी। हम सब एक जज़्बे के साथ गए थे की कुछ अच्छा काम करेंगे। अब हम आशा कर रहे है की ऑडियंस को यह फिल्म पसंद आये। “

 

वर्कफ्रंट परवह अब  अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल  बॉटममें नजर आएँगी। फिल्म को रंजीत एम् तिवारी ने डायरेक्ट किया है। इसके साथ साथ वह तमिल फिल्म 'वलीमाई ' में भी नजर आएँगी। इसे एच  विनोद ने डायरेक्ट किया है।

 



बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.