"मैंने 'तंदूर' शो में अपने किरदार के लिए बहुत मेहनत की है ", तनुज विरवानी

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 22, 2021

मुंबईजुलाई 22 2021 उल्लू ऐप पर शो 'तंदूर' 23 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है जिसमे रश्मि देसाई और तनुज विरवानी लीड रोल में नजर आने वाले है। शो  की कहानी 1995 में दिल्ली में हुए एक हादसे पर आधारित है जहाँ एक पॉलिटिशियन पति ने अपनी बीवी का खून किया था। तनुज शो में वही पति साहिल शर्मा के किरदार में नजर आएंगे। 

 

तनुज ने न्यूज़ हेल्पलाइन से की बातचीत शो और अपने  किरदार को लेकर।शो के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे स्क्रिप्ट पढ़ने से पहले तंदूर कांड के बारे में कुछ नहीं पता था। मैं यह नहीं कहूंगा की मैंने बहुत एन्जॉय किया क्योंकि यह एक बहुत सीरियस कहानी है लेकिन मुझे  टीम के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। “

 

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "सबसे पहले तो मैं कहूंगा मैं अपने आप को बहुत लकी मानता हूँ की लॉकडाउन के बाद जब किसी के पास काम नहीं था,मुझे यह शो करने का मौका मिला। एक बार जब प्रोजेक्ट ऑन हो गया मुझे इस किरदार के लिए अपने आप को तैयार करना था। साहिल ज्यादा सुन्दर दिखने वाला लड़का नहीं था इसलिए उसकी  इनसिक्योरिटी उसके  पार्टनर पर निकलती है। मैंने तंदूर शो में अपने किरदार के लिए बहुत मेहनत की है। 

 

आज तक मैंने किसी भी किरदार के लिए ऐसा फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन नहीं किया। मैंने काफी वजन बढ़ाया था इस रोल के लिए। मुझे लगता है फिजिकल अपीयरेंस से काफी फ़र्क पड़ता है , क्यूंकि आप फिर वैसे ही सोचने लग जाते हो। “

 

ऐसा डार्क किरदार निभाने के बादकितना मुश्किल था उस से बहार आनाइसपर उन्होंने कहा, "मैंने अक्सर एक्टर को कहते सुना है कि किरदार आपके साथ रह जाता है। लेकिन मैं लकी था मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। सेट पर हमेशा सीरियस वाइब होती थी लेकिन मैं अपनी मस्ती कर लेता था। मेरा काम एक्शन और कट के बीच रहता था। मैं सिर्फ वही कर रहा था जो कागज पर लिखा गया था। “

 

उन्होंने आगे कहा, "मैं जो भी किरदार निभाता हूँ उसको कभी जज नहीं करता हूँ। मेरे लिए साहिल शर्मा हमारी कहानी का हीरो था और मुझे उस रोल को बखूबी निभाना था। “

 

शो में अमित रियानकमल मलिकसोनल परिहारश्याम मशालकर और रवि गोसाई भी नजर आएंगे।  शो 23 जुलाई को उल्लू ऐप  पर स्ट्रीम करेगा।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.