किम शर्मा ने लिएंडर पेस के साथ अपना रिलेशनशिप किया कन्फर्म!

Photo Source :

Posted On:Monday, September 6, 2021

मुंबई, सितंबर 06(न्यूज हेल्पलाइन)
 
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री किम शर्मा और पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस  के बीच काफी दिनों से अफेयर की चर्चा चल रही हैं। बहुत दिनों से दोनों को  एक साथ में देखा जा रहा है और यह कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी बीच किम शर्मा ने पहली बार अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी और  लिएंडर पेस की एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। जिससे ये अनुमान  लगाया जा रहा हैं कि किम ने अपने रिलेशनशिप की  पुष्टि कर दी  है।
 
तस्वीर में  देखा जा सकता हैं किम और लिएंडर एक दूसरे के काफी करीब नजर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में  लिएंडर पेस अपनी प्रेमिका किम को बड़े प्यार से देख रहे हैं  वहीं दूसरी ओर किम भी काफी खुश नजर आ रही हैं।  यह तस्वीर  किम और लिएंडर के फैन्स को  भी काफी पसंद आ रही हैं।
 
बता दें कि किम और लिएंडर के रिलेशनशिप की हवा तब उड़ी,जब दोनों को गोवा वीच पर एक साथ देखा गया। जिसकी तस्वीरें  सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुई। इन तस्वीरों में दोनों  को गोवा के एक रेस्टोरेंट में लंच करते हुए देखा गया। बहरहाल अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप पर कोई पुष्टि नहीं की हैं।
 


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.