कीर्ति कुल्हारी ने बनवाया नया टैटू

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 15, 2021

मुंबईजुलाई 15 2021 कीर्ति कुल्हारी आजकल  भोपाल में विपुल शाह के शो 'ह्यूमनके लिए शूट कर रही है। उन्होंने अपनी शूट से कुछ समय निकालकर वहाँ कुछ स्पेशल करवाया जो उनके साथ ज़िन्दगी भर रहने वाला है। कीर्ति ने अपनी बैक पर एक नया टैटू  बनवाया और उसको अपने इंस्टाग्राम पर किया फ्लॉन्ट। 

 

फोटो शेयर करते हुए कीर्ति ने लिखा, "मुझे पिछले डेढ़ साल में टैटू को लेकर काफी इंटरेस्ट बढ़ गया है और अब मुझे रोक पाना मुश्किल होता है। अभी लेटेस्ट वाला मैंने भोपाल में बनवाया है। अब मेरे लिए यह एक चीज बन गयी है। मैं ट्रेवल करती हूँ और कहीं भी जाकर टैटू बनवा लेती हूँ। लेकिन डिज़ाइन मैं रिफरेन्स करके इकट्ठा करती रहती हूँ।  यह वाला 7 चक्रों  के रंग  (विबग्योरको दर्शाता है और कमल का फूल एनलाइटनमेंट “

 

पिछले साल कीर्ति ने पेरू में अपना पहला टैटू बनवाया था। उन्होंने उस टैटू को अपनी बाजू पर बनवाया था जिस पर लिखा है 'व्हाट इज़ प्रॉब्लम यार' .यह टैटू उन्होंने अपने पापा को डेडिकेट किया क्यूंकि  यह लाइन उनके पापा बोलते हुए काफी बार इस्तेमाल करते है। 

 

वर्कफ्रंट परकीर्ति अब विपुल शाह के  मेडिकल थ्रिलर शो 'ह्यूमनमें नजर आएँगी जो दुनिया भर में इतने सालो से हो रहे मेडिकल ट्रायल को दिखायेगा।शो में कीर्ति और शेफाली शाह लीड रोल में नजर आएंगे। कीर्ति शो में डॉक्टर सायरा सभरवाल के रोल में नजर आएँगी। 

 

इसके साथ साथ उनके सुपरहिट शो 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' का तीसरा सीजन भी आने वाला है। 

 


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.