माधुरी दीक्षित संग नोरा फतेही का डांस।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 14, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ डांस करने का मौका मिलना कई कलाकारों के लिए एक खास बात ही होती है। इसी बीच बॉलीवुड में 'दिलबर-दिलबर' गाने से लोगों के बीच बैली डांस करती दिखी नोरा फतेही की परफोर्मेंस भी कुछ कम नहीं है। नोरा की अब हर परफोर्मेंस को खूब पसंद किया जाता है। साथ ही नोरा कई डांसिंग रिएलिटी शो को जज करती भी दिख रही है और उनमें स्पेशल गेस्ट बनती भी दिखी।
 
इसी बीच नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित दोनों ने एक साथ मिलकर अपनी पर्फोर्मेंस को दर्शकों के सामने पेश किया। माधुरी और नोरा ने 'पिया घर आया' गाने के हूक स्टेप को साथ में किया। और इंस्टा रील पर इसे शेयर किया। दोनों के इस डांसिंग विडियो को खूब पसंद भी किया जा रहा है। इस विडियो में माधुरी इंडियन लुक मे नजर आई तो वहीं नोरा वेस्टर्न लुक फोलो करती दिखी। दोनों साथ मिलकर गाने के हुक स्टेप को करते दिखे।
 
दरअसल यह विडियो कलर्स के रिएलिटी शो डांस दिवाने 3 के दौरान शूट किया गया। इस शो में नोरा बतौर गेस्ट अपनी मौजूदगी दिखाती दिखी। नोरा के साथ-साथ कई बार अन्य सेलिब्रिटीज भी गेस्ट बनते दिखे हैं। वहीं माधुरी शो में बतौर जज दिखाई देती दिखी। नोरा और माधुरी के इस एपिसोड को जल्द ही कलर्स के शो में दिखाया जाएगा। जंहा नोरा बतौर गेस्ट पूरे एक एपिसोड में नजर आएंगी।
 
बता दें कि, इस वक्त माधुरी दीक्षित भले ही अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग नहीं कर रही है पर माधुरी  कलर्स के रिएलिटी डांस शो 'डांस दिवाने 3' को जज कर रही है। इस रिएलिटी शो के अपकमिंग सीजन की शुरूआत हाल ही में किया गया। वहीं इस शो के लिए माधुरी दीक्षित ने शूटिंग शुरू कर दी है जिसकी जानकारी माधुरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए देती दिख रही है। इस रिएलिटी शो में माधुरी के साथ-साथ कोरियोग्राफर धर्मेश एंव तुषार कालिया भी बतौर जज नजर आ रहे हैं। इस शो को इस बार अर्जुन बिजलानी के बजाय राघव जुयाल होस्ट कर रहे हैं। शो के कई प्रोमो को रिलीज किया जा चुका है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.