'मैं बहुत खुशनसीब हूँ मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म फैक्ट्री के लिए फैसल खान ने मुझे डायरेक्ट किया है', रिभु मेहरा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 24, 2021

मुंबई, अगस्त 24 (न्यूज़ हेल्पलाइन)   रिभु मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की और अब वह अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे है फिल्म 'फैक्ट्री' के साथ। उन्होंने न्यूज़ हेल्पलाइन से की बातचीत फिल्म और अपने किरदार को लेकर। 

 

फिल्म फैक्ट्री में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "फिल्म में मेरा किरदार काफी इंटरेस्टिंग है। मैं फिल्म की लीड हीरोइन नताशा से प्यार करता हूँ। क्यूंकि फिल्म एक थ्रिलर है इसलिए इस से ज्यादा मैं अभी कुछ नहीं बता सकता। सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि फिल्म के लिए सबने बहुत मेहनत की है। “

 

टेलीविज़न से फिल्मों तक के अपने सफर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "टीवी और फिल्म दो बिलकुल अलग माध्यम है। टेलीविज़न में आपके पास वक़्त नहीं होता है। हम 18 -19 घंटे लगातार शूट करते रहते है। एपिसोड पूरा करने का प्रेशर होता है। वही फिल्म में आपके पास वक़्त होता है। आपके पास अपने रोल को समझने का और उसको परफॉर्म करने का वक़्त होता है। मैं बहुत खुशनसीब हूँ मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए फैसल खान ने मुझे डायरेक्ट किया है। “

 

अपने रोल के लिए की गयी तैयारी के बारे में बात करते हुए रिभु ने कहा, "मुझे फैसल सर ने पहले ब्रीफ किया था। मैंने टेलीविजन में पहले एक पॉजिटिव किरदार से शुरू किया था लेकिन बाद में मैंने नेगेटिव रोल प्ले किये। इस फिल्म में मुझे एक चॉकलेट बॉय का रोल अदा करना था। हमने शूट से पहले काफी वर्कशॉप की जिसने हमें अच्छे से तैयार किया। “

 

यह फिल्म और यह रोल उनके पास कैसे आया ,इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली से वापिस आ रहा था और मुझे कॉल आया था इस फिल्म के लिए ऑडिशन देने के लिए। मैं अगले दिन फैसल सर से मिला जिन्होंने मेरा ऑडिशन लिया और उन्हें मैं पसंद आ गया। “

 

टीवी और फिल्म किस मीडियम में आप ज्यादा कम्फर्टेबल  ,इस बारे में उन्होंने बताया, "मैं एक एक्टर हूँ और आज की सिचुएशन देखकर मुझे हर मीडियम में कम्फर्टेबल होना पड़ता है। वैसे मेरा मानना है अगर कंटेंट अच्छा हो तो कोई भी मीडियम कम्फर्टेबल होता है। “

 

फिल्म फैक्ट्री 3 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म फैसल खान ने डायरेक्ट की है और फिल्म में रिभु मेहरा, शरद सिंह और रोली रायन नजर आएंगे।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.