मीज़ान जाफरी आये नजर मैन वर्ल्ड इंडिया मैगजीन के कवर पेज पर

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 18, 2021

मुंबईसितंबर 18 (न्यूज़ हेल्पलाइन)   मीज़ान जाफरी अपनी लुक्स की वजह से यूथ के बीच काफी फेमस है।गुड लुक्स उनके पास है और एक्टिंग उनकी जींस में है, इन दोनों के मिश्रण काफी है उनको इस इंडस्ट्री में टिके रहने  के लिए।अभी उनकी दो ही फिल्में आयी है और उनकी फैन फोलोविंग काफी बढ़ गयी है। अब वह नजर आ रहे है मैन वर्ल्ड इंडिया मैगजीन के कवर पेज पर। 

कवर पेज अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "एक और " इस कवर पेज पर वह काफी हॉट लग रहे है। उनकी फिट बॉडी देखकर हर कोई इंप्रेस हो रहा है। 

हाल ही में मीज़ान काफी मैगज़ीन के कवर पेज पर नजर आ रहे है।भले ही उन्होंने अब तक दो ही फिल्में की हो, लेकिन संजय लीला भंसाली और प्रियदर्शन जैसे फिल्मकार के साथ काम करने से जो अनुभव आपको मिलता है वह फिल्म मेकिंग को समझने में आपकीबहुत मदद करता है। अभी हाल ही में उन्होंने बताया कि कैसे दो फिल्म बतौर एक्टिंग करने के बाद भी उन्होंने संजय लीला भंसाली को उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में असिस्ट किया । 

आज के दौर में एक स्टार किड होना आसान नहीं है। ऑडियंस आप में नुक्स निकालने के लिए तैयार रहती है लेकिन ऐसे माहौल में ऑडियंस के दिल में जगह बनानी अपने आप में एक अचीवमेंट है। 

वर्कफ्रंट पर ,मीज़ान को हाल ही में हंगामा 2 में देखा गया था जो 2003 में आयी फिल्म हंगामा का सीक्वल है। फिल्म में उनके साथ शिल्पा शेट्टी, परेश रावल और प्रणिता सुभाष नज़र आये।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.