वध फिल्म में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा नजर आएंगे

Photo Source :

Posted On:Friday, November 11, 2022

बॉलीवुड के दो बहु-प्रतिभाशाली कलाकार नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की जोड़ीबड़े पर्दे पर साथ में नजर आने वाली है। फिल्म वध में ये दोनों साथ में काम कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टररिलीज किया गया। यह फिल्म एक थ्रिलर ड्रामा जॉर्नर की है।

इस पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट पर से भी पर्दा उठाया। फिल्म सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटीप्लेटफॉर्म पर भी रिलीज की जाएगी। इस पोस्टर को देखकर ये साफ जाहिर है कि दो मल्टी टैलेंटेड एक्टर्स साथ में आकरस्क्रीन पर धमाका करने वाले हैं।

नीना गुप्ता और संजय मिश्रा ने अपनी आगामी फिल्म वध का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। यह पोस्टरकाफी सिंपल है, जिस पर नीना गुप्ता या फिर संजय मिश्रा नहीं, बल्कि बर्फ तोड़ने वाला चाकू पड़ा है, जो पूरी तरह से खून से सना हुआ है वध को प्यार का पंचनामा के डायरेक्टर लव रंजन प्रेजेंट कर रहे हैं और फिल्म का निर्माण जे स्टूडियोज और नेक्स्ट लेवलप्रोडक्शंस ने किया है । 

इस फिल्म का निर्देशन राजीव बरनवाल और जसपाल सिंह कर रहे हैं, जिन्होंने इस फिल्म की कहानीभी लिखी है। वध इसी साल 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म थिएटर्स के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्मनेटफ्लिक्स पर भी रिलीज होगी।

आपको बता दें कि नीना गुप्ता हाल ही में सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आईं, जिसमें उनके साथ अमिताभबच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा संजय मिश्रा जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.