नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के नए गाने 'खड़ तैनू मैं दस्सा' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 8, 2021

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद है और उनके फैंस को दोनों को साथ देखना अच्छा लगता है. म्यूजिक वीडियो हो या फिर किसी रियलिटी शो का स्टेज, नेहा और रोहन अपने रोमांस से सबको एंटरटेन करते है। ये दोनों आप लोगों के लिए लेकर आ रहे है एक नया म्यूजिक वीडियो जिसका नाम है 'खड तैनू मैं दस्सा' और गाने से उनका पहला लुक हुआ रिलीज़. 
 
गाने से अपना पहला लुक शेयर करते हुए नेहा ने लिखा, "फर्स्ट लुक / पोस्टर ऑफ़ खड  तैनू मैं दस्सा , आपकी नेहु और मेरे रोहनप्रीत सिंह। "
 
पोस्टर पर लिखा है इस बार नेहा vs रोहनप्रीत सिंह होने वाला है। दोनों काफी कलरफुल कपड़ो में नजर आ रहे है और दोनों को देख कर लग रहा है इस बार दोनों के बीच फुटबॉल मैच होने वाला है। दोनों का  कूल और क्विर्की लुक लोगों को पसंद आया है। 
 
वीडियो को अगम - अज़ीम ने डायरेक्ट किया है और इसका म्यूजिक रजत नागपाल ने कंपोज़ किया है। गाने के बोल कप्तान ने लिखे है। 
 
यह म्यूजिक वीडियो नेहा और रोहन का एक साथ तीसरा म्यूजिक वीडियो है। इस से पहले उन्होंने ' नेहु दा व्याह' और 'ख्याल रख्या कर' में एक साथ काम किया है और दोनों ही गानों में लोगों को उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद आयी है। अब इस बार फैंस उन दोनों का  कॉलेज रोमांस देखने के लिए इंतजार कर रहे है। 
 
वीडियो की रिलीज़ डेट अभी बताई नहीं गयी है। नेहु और उनके रोहन की केमिस्ट्री देखने के लिए हम सब बेसब्री से इंतजार कर रहे है। 
 
 


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.