नूपुर सेनन ने 'फिलहाल 2: मोहब्बत' गाने के 200 मिलियन व्यूज के लिए किया सबको धन्यवाद

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 17, 2021

मुंबईजुलाई 17 2021  अक्षय कुमार और नूपुर सेनन का सुपरहिट गाना 'फिलहाल 2: मोहब्बत' 6 जुलाई को रिलीज हुआ था और इस गाने के पहले पार्ट की तरह दूसरे पार्ट को भी ऑडियंस बहुत प्यार दे रही है। गाना रिलीज़ होते ही सुपरहिट हो गया था और इतने कम समय में इसने 200 मिलियन व्यूज से ज्यादा पूरे कर लिए है। नूपुर सेनन ने इसके लिए किया सबको धन्यवाद। 

 

एक स्पेशल पोस्ट शेयर करते हुए नूपुर ने लिखा, "यह शायरी मेरे दिल को पिघला देती है। 200 मिलियन के लिए धन्यवाद्। "

फिलहाल पार्ट 1 नवंबर 2019 में रिलीज हुआ था।यह गाना इतना बड़ा हिट साबित हुआ था की इस साल अप्रैल में गाने के 1 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए थे। जब से इसका पहला पार्ट रिलीज हुआ था तब से ही ऑडियंस गाने के दूसरे पार्ट की डिमांड कर रही थी और फाइनली दूसरा पार्ट इतने लम्बे समय के बाद 6 जुलाई को रिलीज हुआ। 

 

फिलहाल 2 में आपको खिलाड़ी कुमारनूपुर और एमी विर्क नजर आने वाले है। गाने को बी प्राक ने गाया है और इसको लिखा और कंपोज़ जानी ने किया है। इसके वीडियो को अरविंदर खैरा ने डायरेक्ट किया है। 

 

इस गाने को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है और फैंस गाने के रील्स बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर रहे है। अक्षय और नूपुर ने भी अपने सोशल मीडिया पर फैंस के रील्स शेयर किये है। अक्षय ने खुद भी भूमि पेडनेकर और नूपुर के साथ गाने का एक रोमांटिक मजाकिया रील बनाया था जिसे सबने बहुत पसंद किया था। 

 

अब जिस तरह से गाने का क्रेज लोगों के बीच में है ऐसा लग रहा है यह 200 मिलियन व्यूज बहुत तेजी से बढ़ने वाले है। अब देखना होगा की क्या यह गाना भी 1 मिलियन व्यूज का मार्क पार कर पायेगा ?

 


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.