प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, राजकुमार राव ने तुर्की और सीरिया में तबाही के लिए दुःख जताया

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 7, 2023

तुर्की और सीरिया में आए 7.8 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में अब तक कईलोगों की मौत हो गई, जबकि काफी ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भूकंप से हजारों इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। भूकंप के इस विनाशकारी प्रभाव को देखते हुए बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी इंस्टाग्राम पर अपना दुख व्यक्त किया। साथ ही, तुर्कीऔर सीरिया के बेहतर हालात के लिए प्रार्थना की।
 
बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तुर्किये और सीरिया के लिए प्रार्थना कर वहां के खराब हालात पर दुख जताया। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘काफी विनाशकारीभूकंप था यह, उम्मीद है लोग जल्दी इन सब से बाहर निकल पाएंगे’
 
वही आलिया भट्ट ने भी एक पोस्ट को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए कहा, ‘यह सच में दिल तोड़ने वाला है।’
 
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा, ‘तुर्किये, सीरिया। आप हमारी प्रार्थनाओं में हैं।’
 
बता दें कि तुर्की, सीरिया, इस्राइल और लेबनान में भूकंप के तेज झटकों का कहर बरप रहा है। लगातार तेज तीव्रता के भूकंपआने के बाद तुर्किये का हाल बहुत बुरा है। जहां भी नजर जा रहा है, उस तरफ बस तबाही और दर्द नजर आ रहा है। तुर्किये में24 घंटे के अंदर भूकंप के चार झटकों ने भारी तबाही मचा दी। यही आलम सीरिया में भी है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.