23 जुलाई तक पुलिस की हिरासत में भेजे गएं राज कुंद्रा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 20, 2021

20 जुलाई 2021
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई की शाम को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा को पोर्न फिल्में बनाने और एप पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अब इस केस में कई चौंकाने वाले सच सामने आ रहें हैं, जिसपर यकीनन आप विश्वास नहीं कर पाएंगे। 
 
फिलहाल आपको बता दे कि मंगलवार की दोपहर को बिजनेसमैन राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। राज के साथ ही उनके पार्टनर रयान थारप को भी हिरासत में भेजा गया है। 
 
मुंबई क्राइम ब्रांच ने यह भी बताया है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड हैं। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई है। जिसपर पोर्न फिल्में दिखाई जाती हैं। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए जाते थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें विदेश भेजा जाता था। 
 
खबरें यह भी है कि H अकाउंट के नाम से एक व्हाट्सग्रुप ग्रुप बनाया गया है। इसमें अश्लील फिल्मों के कारोबार के बारे में चर्चा होती थी। इस ग्रुप में 5 लोग थे। राज इसमें मार्केटिंग, सेल्स से लेकर मॉडल्स के पेमेंट और रेवेन्यू कैसे बढ़ाया जाए इन सब चीजों को लेकर बात करते थे। राज कुंद्रा ने पोर्न इंडस्ट्री में लगभग 8-10 करोड़ रुपये का लगाएं है। 
 
अश्लील फिल्म की शूटिंग के मामले में राज कुंद्रा के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया था और मामले की छानबीन कर रही थी। और अब जाकर पुलिस ने राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सुबूत इकट्ठा किया है। वहीं सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा को खूब खरी खोटी सुनाई जा रहीं हैं। 

 



बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.