बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी दमदार परफोर्मेंस के लिए बखूबी जाने जाते हैं। राजकुमार की फिल्में भी रिएलिस्टीक बेस्ड रही है। जंहा वह रियल किरदारों को निभाते दिखे हैं। अपने किरदारों को जिस खूबसूरती से राजकुमार राव दिखाते हैं वहीं उनके इमोशन्स को भी राजकुमार फील करते दिखे हैं। इसी बीच आज राजकुमार ने बच्चे की मदद के लिए कदम उठाया।
राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट को शेयर किया। जिसमें वह छोटे बच्चे के इलाज के लिए डोनेशन की मांग करते दिखे। राजकुमार ने बच्चे आयांश की तस्वीर और अकाउंट डिटेल्स को शेयर किया। दरअसल आयांश स्पाइनल मस्क्युलर एपोट्रोपी से जुझ रहा है। जिसके इलाज के लिए उसे सबसे महंगे ड्रग्स को खरीदने की जरूरत हो जो तकरीबन 16 करोड़ की कीमत की है। वहीं बच्चे की मदद के लिए राजकुमार ने अपनी तरफ से हिस्सेदारी दिखाई।
राजकुमार राव ने अपनी तरफ से पैसे डोनेट किए साथ ही अपने फैंस और फोलोअर्स से भी राजकुमार ने अपील की। उम्मीद है राजकुमार के इस पोस्ट के जरिए आयांश की मदद की जाएगी और आयांश जल्द ठीक होता नजर आएगा। इस पोस्ट को शेयर कर राजकुमार ने कैप्शन के जरिए भी आयांश से जुड़ी अधिक जानकारी को शेयर किया।
राजकुमार के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो, राजकुमार भूमि पेडनेकर के साथ 'बधाई दो' फिल्म की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। राजकुमार की फिल्म 'रूही' मार्च महीने में रिलीज की गई। इसके पहले राजकुमार व्हाइट टाइगर, लुडो, छलांग जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते दिखे। वहीं राजकुमार कुछ ही वेब सिरीज का हिस्सा बन चुके हैं। अब देखना सोगा राजकुमार की आगे की जर्नी कितनी कमाल होती है।