राजकुमार राव ने अपने पापा को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर किया याद

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 7, 2021

मुंबईसितंबर 07 (न्यूज़ हेल्पलाइन)   एक पिता हर बच्चे के लिए पहला हीरो होता है और एक बाप बेटे के बीच का रिश्ता हमेशा ख़ास रहता है।राजकुमार राव जिन्होंने अपने पापा को दो साल पहले खो दिया था , उन्होंने उनकी दूसरी  पुण्यतिथि पर किया अपने पापा को याद और लिखा एक प्यार भरा नोट। 

अपने पापा के साथ अपने बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए राजकुमार ने लिखा, "आज आपको गए हुए दो साल हो गए है पापा।मैं आपको हर दिन मिस करता हूँ और हमेशा आपको प्यार करता रहूँगा।इतने अच्छे पापा होने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने मुझे  जिन्दगी की  सबसे इम्पोर्टेन्ट वैल्यू सिखाई।आप मेरे दिल में मेरे साथ रहते हो और मैं जनता हूँ आप मुझे हर दिन अपना आशीर्वाद देते हो। आई लव यू। “

अभी हाल ही में राजकुमार ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने उनके लिए ख़ास मैसेज भी लिखा था।ऑडियंस ने राजकुमार को आखिरी बार फिल्म रूही में देखा था और अब सभी उनकी अगली फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे है। 

वर्कफ्रंट पर, वह अब 'बधाई दो' में नजर आएंगे।फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी . यह फिल्म बधाई हो का सेकंड इन्स्टालमेन्ट है।फिल्म फिर से एक सोशल इश्यू पर बनायी जा रही है और फिल्म में भूमि एक पीटी टीचर का रोल निभाएंगी जो अपने देश के लिए खेलने की इच्छा रखती है। वही राजकुमार एक पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगे। फिल्म को हर्षवर्धन कुलकर्णी डायरेक्ट कर रहे है। 

इसके साथ वह फिल्म 'हम दो हमारे दो' में कृति सेनन के  साथ नजर आएंगे।वह नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' में भी दिखाई देंगे जिसे वसन बाला डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म  में उनके साथ हुमा कुरैशी नजर आएंगी . 


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.