अपनी मम्मी की बर्थडे पार्टी में डांस करते हुए रणवीर सिंह की वीडियो हुए वायरल

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 24, 2021

मुंबईअगस्त 24 (न्यूज़ हेल्पलाइन)   कल ही हम सबने देखा था रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आये थे जब दोनों रणवीर की मम्मी अंजू भवनानी के बर्थडे पार्टी लंच पर पहुंचे थे। यहाँ रणवीर और दीपिका दोनों के परिवार वाले नजर आये। बर्थडे पार्टी के बाद कल रणवीर ने मीडिया के सामने अपनी मम्मी के लिए गाना गाया तो आज उनकी पार्टी की वीडियो वायरल हो रही है जिसमे वह डांस करते हुए नजर आ रहे है। 

 

रणवीर वैसे ही हर शाम की जान बन जाते है और अगर उनकी अपनी मम्मी का बर्थडे हो तो कैसे वह पीछे रहते। इंटरनेट पर इस समय काफी वीडियो वायरल हो रही है जिसमे रणवीर खुलकर डांस करते हुए नजर आ रहे है। एक वीडियो में वह दीपिका को रिझाते हुए नजर आ रहे है।वह अपने ही गाने 'नशे सी चढ़ गयी' पर डांस कर रहे है और दीपिका उन्हें बैठ कर देख रही है। 

 

वही और वीडियो में वह अपनी मम्मी और पापा के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। अपने पापा के साथ 'खली बली' पर डांस करता हुआ वीडियो सबका दिल जीत रहा है। रणवीर के पापा भी उन्ही की तरह मस्त होकर एन्जॉय कर रहे है।  

 

इन वीडियो को देखकर लग रहा है उनकी मम्मी की बर्थडे पार्टी पर सबने खूब एन्जॉय किया और होस्ट रणवीर ने किसी को भी वहाँ बोर नहीं होने दिया। जहां पार्टी में हर कोई उनके डांस को एन्जॉय कर रहा है अब इंटरनेट पर उनके फैंस ये वीडियो देखकर खूब एंटरटेन हो रहे है। 

 

वर्कफ़्रंट पर रणवीर के पास कई फिल्में है। उनकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83 जिसे कबीर खान ने डायरेक्ट किया है,  भारत की 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत की पूरी जर्नी को दिखाएगी । फिल्म में दीपिका पादुकोण, ताहिर राज भसीन , अम्मी विर्क , हार्डी संधू , जीवा , पंकज त्रिपाठी , बोमन ईरानी , साहिल खट्टर , निशांत दहिया और अमृता पूरी नजर आएंगे।  यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होगी। 

 

इसके साथ साथ वह  जयेशभाई जोरदार में नजर आने वाले है जिसमे उनके साथ शालिनी पांडेय, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह नजर आएंगे। इसको दिव्यांग ठक्कर ने डायरेक्ट किया है। 

 

इसके साथ साथ वह रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगे जिसमे उनके साथ जैकलिन फर्नांडीस और पूजा हेगड़े नजर आएँगी। फिल्म में रणवीर डबल रोल में नजर आएंगे . 

 

वह करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आने वाले है जिसमे उनके साथ आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी नजर आएंगे।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.