रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ शेयर की एक बेहद रोमांटिक तस्वीर, फैंस लुटा रहे प्यार

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 12, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 12 फरवरी 2022      रणवीर सिंह हमेशा ही अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं, लेकिन इस बार उनकी चर्चा उनके फैशन सेंस को लेकर नहीं बल्कि किसी और वजह से हो रहीं हैं। दरअसल अभिनेता ने अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ एक बेहद ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जिसने सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया है। 
 
रणवीर द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर पूरे इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं और इनके फैंस इसपर अपना खूब प्यार बरसा रहें हैं। रणवीर ने दीपिका के साथ अपनी यह फोटो शेयर करते हुए उनकी आज रिलीज हुई फिल्म "गहराइयां" की तारीफ की है। 
 
रणवीर अपनी पत्नी दीपिका की तारीफ करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। आज दीपिका की फिल्म रिलीज हुई और इस मौके पर उन्होंने दीपिका तो डेडिकेट करते हुए यह पोस्ट शेयर कर डाला। दीपिका की तारीफ करते हुए रणवीर ने कहा कि मुझे आप पर बहुत गर्व है। 
 
रणवीर ने इस रोमांटिक मोनोक्रोम फोटो को साझा करते हुए लिखा, "डूबे... हां डूबे, एक दूजे में यहां। शानदार, सुपरलेटिव और उम्दा। क्या कमाल की परफॉर्मेंस दी है बेबी.. एक दम बेहतरीन, बारीक और दिल को छूने वाली। बेहद कुशल और बेमिसाल। मुझे आप पर गर्व है।"
 
फोटो में दोनों समुंदर किनारे लिपलॉक किस करते दिखाई दे रहें हैं। वहीं इस पोस्ट पर कमेंट्स की बौछार हो रही है, सेलेब्स हो या फैंस सभी दोनों पर अपना प्यार बरसा रहें हैं। 


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.