'रावसाहेब':- मराठी फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी नेहा पेंडसे।

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 22, 2021

एक्ट्रेस नेहा पेंडसे की मराठी फिल्म 'जून' हाल ही में रिलीज की गई थी। इस फिल्म को देश के पहले मराठी ओटीटी प्लेटफार्म 'प्लॅनेट मराठी' पर रिलीज किया गया था ‌। फिल्म में सिद्धार्थ मेनन के साथ नेहा ने मुख्य भूमिका निभाई। वहीं फिल्म को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ अब नेहा अपनी अगली मराठी फिल्म के साथ तैयार हैं जिसे वह प्रोड्यूस कर रही हैं। नई फिल्म के पहले पोस्टर को शेयर किया गया।
 
'रावसाहेब' इस मराठी फिल्म को अगले साल विंटर में रिलीज किया जाना हैं। पोस्टर की बात करें तो पोस्टर में शेर और अन्य जानवरों को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी वन्य प्राणी और उनकी रक्षा कर रहे लोगों से जुड़ी होगी। इस मराठी फिल्म को कई मराठी कलाकर मिलकर प्रोड्यूस कर रहें हैं। हालांकि अब तक फिल्म के कास्टिंग की कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियों को जल्द शेयर किया जाएगा।
 
इस फिल्म को डायरेक्टर निखिल महाजन द्वारा किया जा रहा है। निखिल ने ही नेहा और सिद्धार्थ मेनन की फिल्म 'जून' को भी डायरेक्ट किया था।इसके अलावा निखिल कई बेहतरीन मराठी फिल्में जैसे पुणे 52, बाजी और बेताल बना चुके हैं। वहीं निखिल द्वारा बनाई गई 'गोदावरी' इस मराठी फिल्म को भी जल्द रिलीज किया जाएगा। 
 
रावसाहेब इस फिल्म की कहानी प्राजक्त देशमुख, श्रीपाद पांडे और निखिल महाजन ने मिलकर लिखी हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर की बात करें तो इस फिल्म को प्लॅनेट मराठी, अक्षय विलास बर्दापूरकर,नेहा पेंडसे, जितेंद्र जोशी और निखिल महाजन कर रहे हैं। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी और फिल्म को अगले साल रिलीज किया जाएगा।

 



बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.