सलमान खान स्टार्रर दबंग 4 को अरबाज़ खान निर्माण करेंगे

Photo Source :

Posted On:Monday, March 18, 2024

सलमान खान इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि भाईजान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म किक का सीक्वल किक 2 को लेकर आएंगे. इसके लिए उन्होंने गजनी के डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदौस से हाथ मिलाया है. हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. अब सलमान खान की एक औरब्लॉकबस्टर फिल्म दबंग के चौथे सीक्वल को लेकर घोषणा हो चुकी है. यह घोषणा किसी और ने नहीं बल्कि सलमान खान केछोटे भाई अरबाज खान ने कर दी है. 
 
हाल ही में अरबाज खान ने एक इंटरव्यू में ने भाई सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों के लेकर चर्चा की हैं. उन्होंने कंफर्म कियाहै कि दबंग 4 आने वाली है. अरबाज खान इस फिल्म का निर्माण करेंगे. 
 
अरबाज खान ने कहा है कि सलमान खान भी फिर से पर्दे पर चुलबुल पांडे बनना चाहते हैं, लेकिन सही वक्त आने पर इस फिल्मको लेकर घोषणा की जाएगी और शूटिंग शुरू की जाएगी. 
 
अरबाज खान ने आगे कहा कि वह और सलमान इन दिनों अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. आपको बता दें कि सलमान खान कीफिल्म दबंग साल 2010 में आई थी. इस फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा ने करियर की शुरुआत की थी और दबंग का निर्देशन अभिनवकश्यप ने किया था. इसके बाद सलमान खान दबंग 2 लेकर आए, जिसका निर्देशन अरबाज खान ने किया था. पहली की तरहयह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही थी. इसके बाद सलमान खान दबंग 3 लेकर आए, जिसका निर्देशन प्रभुदेवा ने दिया था. यहफिल्म फ्लॉप साबित हुई थी.


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.