'ग्लोबल स्पा' मैग्जीन के कवर पेज पर कैजुअल लुक में जलवे बिखेरती नजर आई सयानी गुप्ता।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 5, 2022

मुंबई, 05 जनवरी 2022 (न्यूज हेल्पलाइन)      बॉलीवुड की बोल्ड एवं हॉट अभिनेत्री सयानी गुप्ता जोकि अपने शानदार अभिनय के लिए तो जानी जाती हैं, परंतु इसके अलावा वे अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। इस बार वे  कैजुअल लुक में ग्लोबल स्पा मैग्जीन के कवर पर जलवे बिखेरती हुई नजर आई है। सयानी ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस कवर पेज की तस्वीर साझा की हैं।

साझा की गई तस्वीर में सयानी ने काले-लाल रंग का डॉटेड कुर्ता पहना हुआ और काले रंग सनग्लास लगाया है। इस कुर्ते में वे बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लॉन्ग बूट्स पहने हुए जो उन पर काफी जांच रहे हैं। उन्होंने हल्का सा मेकअप कैरी किया हुआ है।
 
इस कवर शूट के लिए उन्होंने वर्व के द्वारा डिजाइन किए हुए कपड़े पहने हुए है। उन्होने जुनिसिया, रा फाईन ज्वैलरी और सिंटिला के द्वारा डिजाइन की गई ज्वैलरी पहनी हुई है।श्रीजा राजगोपाल ने उन्हें स्टाईल किया है। इस कवर शूट के लिए फोटोग्राफी स्मृति किरण द्वारा की गई हैं।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो सयानी आखिरी बार फिल्म पगलैट में अहम किरदार निभाते हुए नजर आयी थी। वे फिलहाल फोर मोर शॉट्स और उसके अलावा काफी सारे प्रोजेक्ट्स की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.