'कोई जानबूझ कर शिल्पा शेट्टी के परिवार की रेप्युटेशन ख़राब करना चाहता है' , राखी सावंत

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 21, 2021

मुंबईजुलाई 21 2021  -   मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बना कर उसे ऑनलाइन स्ट्रीम करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। राज 'हॉटशॉट्सएप्लीकेशन  के माध्यम से पोर्न फिल्म स्ट्रीम किया करते थे। इस एप्लीकेशन को अब मोबाइल से हटा दिया गया है। राज को 23 जुलाई तक बाइकुला जेल में कस्टडी में रखा गया है। 

 

राखी सावंत ने इस पूरे हादसे पर रियेक्ट करते हुए न्यूज़ हेल्पलाइन को बताया, "मैं इस न्यूज़ में बिलकुल विश्वास नहीं रखती हूँ। कोई जानबूझ कर शिल्पा शेट्टी के परिवार की रेप्युटेशन ख़राब करना चाहता है। उनसे उनका हंसता खेलता परिवार देखा नहीं जा रहा है। यह राज कुंद्रा को फ़साने के लिए और उनसे पैसे वसूलने के लिए प्लान किया गया है। “

 

राखी ने आगे कहा, "राज कुंद्रा एक इज्जतदार बिजनेसमैन है। शिल्पा शेट्टी ने इतने सालो में मेहनत करके अपनी एक जगह बनायी है इंडस्ट्री में और ऐसे झूठी खबरों से उनकी रेप्युटेशन ख़राब नहीं की जा सकती है। “

 

राखी ने शिल्पा के साथ अपनी यादें  शेयर करते हुए बताया, "मुझे अभी भी याद है शिल्पा जी ने अपना गाना मुझे 

दिया था। उनका बहुत बड़ा दिल है। राकेश रोशन जी की फिल्म का गाना 'टुक टुक देखेपहले शिल्पा जी ही करने वाली थी लेकिन उन्होंने मुझसे कहा राखी तुम यह गाना कर लो। उसके बाद उन्होंने ही राकेश रोशन जी को मेरा नाम सजेस्ट किया था। “

 

रिपोर्ट्स के हिसाब से , शिल्पा को भी जल्दी ही मुंबई पुलिस सवाल जवाब के लिए बुलाएंगी। इस केस के बाद शिल्पा ने अपनी शूट भी कैंसिल कर दी।

 

 


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.