मर्चेंट रिकॉर्ड्स द्वारा बनाए गए म्यूजिक विडियो 'शुक्रिया' का टीजर हुआ रिलीज।

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 17, 2021

म्यूजिक आर्टिस्ट सलीम-सुलेमान अपने म्यूजिक लेबल 'मर्चेंट रिकॉर्ड्स' के अंडर कई म्यूजिक विडियो को रिलीज कर रहे हैं। ऐसे में अपने नए म्यूजिक विडियो को रिलीज के लिए 'मर्चेंट रिकॉर्ड्स' तैयार हैं। 'शुक्रिया' इस नए म्यूजिक विडियो को 19 जुलाई के दिन रिलीज किया जाएगा। गाने के टीजर विडियो को रिलीज किया जा चुका है। दर्शकों को टीजर विडियो पसंद आ रहा है और कमेंट्स के जरिए दर्शक अपनी एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं।
 
'शुक्रिया' इस म्यूजिक विडियो में सिंगर 'अभय जोधपुरकर' को फिचर किया गया है। एक्ट्रेस साथविका राज भी इस गाने में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। टीजर विडियो की बात करें तो, विडियो में अभय एंव साथविका दोनों के स्पेशल मुमेंट्स को दिखाया गया हैं। टीजर में गाने की झलक को दिखाने की कोशिश की गई। टीजर विडियो को शेयर करते हुए मर्चेंट रिकॉर्ड्स ने लिखा ,' एक सुंदर गाना एक सुंदर संदेश के साथ ... रिलीज हो रहा हैं 19 जुलाई के दिन!!'
 
इस गाने को मर्चेंट रिकॉर्ड्स के आफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। गाने को 'द् नॉन वायलिनिस्ट प्रोजेक्ट' इस म्यूजिक बैंड द्वारा बनाया गया है। जिसमे कई कलाकारों ने साथ मिलकर अपनी कलाकारी दिखाई हैं।
 
बता दें कि, मर्चेंट रिकॉर्ड्स द्वारा हाल ही में 'इश्क तेरा मेरा' इस म्यूजिक विडियो को रिलीज किया गया था। इस म्यूजिक विडियो को दर्शकों का प्यार मिलता नजर आ रहा है। इस गाने को सिंगर सुनिधि चौहान और हृदय गट्टानी ने गाया। और हृदय ने ही गाने को कम्पोस और प्रोड्यूस किया। गाने के लिरिक्स शिवांगी तेवारी ने लिखे।  इश्क तेरा मेरा इस गाने के कई इंस्टा रील्स भी बन रहें हैं और सुनिधि चौहान ने 'इश्क तेरा मेरा' इंस्टा चैलेंज की भी शुरुआत भी की हैं।

 



बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.