विक्रांत मेस्सी बने 'MENSXP' मैगज़ीन के जुलाई डिजिटल इशू के कवर स्टार

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 14, 2021

मुंबई ,जुलाई 14 2021

 विक्रांत मेस्सी आज कल बॉलीवुड के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के चहेते बन गए है और अभी हाल ही में फिल्म 'हसीं दिलरुबामें रिशु भैया का  किरदार निभाने के बाद तो वह ऑडियंस के भी चहेते बन गए है। उन्होंने इंडस्ट्री में काफी लम्बा सफर तय कर लिया है और प्रूव कर दिया है कि वह यहाँ टिकने के लिए आये है। विक्रांत 'MENSXP' मैगज़ीन के जुलाई डिजिटल इशू के कवर पेज पर आये नजर। 

 

विक्रांत ने यह कवर शेयर करते हुए लिखा, "वाचिंग यूवाचिंग मी ," इस पेज पर उनके लिए लिखा गया है 'विक्रांत ऑन डिमांड जो बिलकुल सच है क्यूंकि आज हर जगह बस उनकी ही डिमांड हो रही है। 

 

अपनी हर फिल्म के साथ ,वह इंडस्ट्री में अपनी जगह को और स्ट्रांग बना रहे हैं  टेलीविजन से फिल्मों में उनका ट्रांजीशन बाकि टीवी सितारों के लिए एक उदाहरण है। एक के बाद एक दमदार परफॉरमेंस देने के बाद आज बॉलीवुड में उनकी अलग पहचान बन गयी है। 

 

वर्कफ्रंट परविक्रांत के पास कई फिल्में है जो जल्द ही रिलीज़ होंगी। वह सनी सिंह के साथ फिल्म 'यारा जिगरीमें नजर आएंगे।  विक्रांत कृति खरबंदा के साथ सोशल कॉमेडी फिल्म '14 फेरेमें भी नजर आएंगे। यह फिल्म देवांशु सिंह ने डायरेक्ट की है और 23 जुलाई को ज़ीपर रिलीज हो रही है। 

 

इसके साथ साथ वह मलयालम फिल्म 'फॉरेंसिकके हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगे। विक्रांत बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा के साथ फिल्म 'लव हॉस्टलमें भी नजर आएंगे। यह एक क्राइम थ्रिलर है जिसको  शंकर रमन  डायरेक्ट कर रहे है। 

 

वह  फिल्म 'मुम्बईकरमें विजय सेतुपतिरणवीर शोरी , संजय मिश्रातान्या मानिकतला और सचिन खेडेकर के साथ नजर आएंगे। फिल्म को संतोष सिवन डायरेक्ट कर रहे है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.