'ज़िद्दी दिल माने ना शो का कॉन्सेप्ट काफी फ्रेश है', कावेरी प्रियम

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 25, 2021

मुंबईअगस्त 25 (न्यूज़ हेल्पलाइन)   सोनी सब का शो 'ज़िद्दी दिल माने ना' 30 अगस्त से शुरू हो रहा है। .यह शो एक यूथ बेस्ड शो है जो एक यंग ट्रेंड और सिविलियन वालंटियर की टीम पर आधारित है। ये लोग पराक्रम SAF (स्पेशल एक्शन फाॅर्स) बेस कैंप पर मिलते है। शो में शालीन मल्होत्रा, कावेरी प्रियम, कुणाल करण कपूर, दिलजोत छाबड़ा, आदित्य देशमुख और सिंपल कॉल लीड रोल्स में नजर आएंगे।शो में कावेरी प्रियम मानोमि के किरदार में नजर आएंगी और उन्होंने की न्यूज़ हेल्पलाइन से बातचीत शो को लेकर। 

 

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, "शो में मैं मानोमि के किरदार में नजर आउंगी जो बहुत ही अमीर खानदान से आयी है। उसे ज़िन्दगी में सब कुछ बहुत आसानी से मिल सकता है लेकिन वह ऐसा कुछ नहीं चाहती। वह अपनी ज़िन्दगी में अपनी मेहनत से सब कुछ पाना चाहती है। वह अपने पापा को दिखाना चाहती है की उसमे काबिलियत है अपने सपनो को पूरा करने की। “

 

उन्होंने आगे कहा, "मानोमि अपनी ज़िन्दगी में पहले दूसरों के बारे में सोचती है और उसकी लाइफ में लोगों के इमोशंस की बहुत कदर है। “

 

शो के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "ज़िद्दी दिल माने ना शो का कॉन्सेप्ट काफी फ्रेश है और बहुत सालों के बाद ऐसा शो टेलीविजन पर आ रहा है। शो के किरदार बहुत रेअलीसिटिक है। “

 

शो के लिए अपनी तैयारी पर बात करते हुए कावेरी ने कहा, "मुझे इस शो में कुछ नया करने को मिला। मैंने शो के लिए काफी स्टंट्स परफॉर्म किये और अभी आगे आने वाले समय में और स्टंट्स करुँगी। हमने शो शुरू होने से पहले काफी वर्कशॉप लिए और साथ स्क्रिप्ट रीडिंग की। इसके साथ साथ मैं अपनी फिजिकल हेल्थ पर काफी ध्यान दे रही हूँ। "

 


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.