फिल्म 'द मैट्रिक्स रिस्युरेक्शन्स' से प्रियंका चोपड़ा का जबरदस्त लुक हुआ जारी।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 23, 2021

बॉलीवुड की प्रतिभाशाली एवं खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'द मैट्रिक्स रिस्युरेक्शन्स' का नया पोस्टर साझा किया था। यह पोस्टर दर्शकों को काफी पसंद आया था। अब फिल्म से प्रियंका का लुक जारी कर दिया गया है।
 
प्रियंका ने स्वयं अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि,"और वह यहां है। द मैट्रिक्स में दोबारा जाने के लिए तैयार हो जाइए।12.22.21"
 
साझा किए गए पोस्टर में अभिनेत्री ने अजीब तरह का सुपर शूट पहना हुआ और बालो में कैट तरह की चोटी रखी हुई है। इस लुक में प्रियंका काफी आत्म विश्वास से भरी हुई नजर आ रही हैं।
 
बता दें कि, द मैट्रिक्स  फिल्म का यह चौथा भाग है।फिल्म मैट्रिक्स का पहला भाग वर्ष 1999 में रिलीज हुआ था।फिल्म के चौथे भाग 'द मैट्रिक्स रिस्युरेक्शन्स' ' में अभिनेता कीनू रीव्स नियो के रुप में दोबारा मैट्रिक्स में जाएंगे जहां पर उन्हे अपने पुराने दुश्मनो से सामना करना पड़ेगा। फिल्म में प्रियंका भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। हालांकि प्रियंका के किरदार के बारे ज्यादा कुछ बताया नही गया है। दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रियंका   'द मैट्रिक्स रिस्युरेक्शन्स' के अलावा  'टेक्स्ट फॉर यू'  और  बॉलीवुड में 'जी ले जरा' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। इसके अलावा वे एक अनटाइटल्ड वेब सीरीज में भी नजर आएंगी।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.