सुष्मिता सेन का शो 'आर्या' अब अमेरिका में हुलु पर हुआ अवेलेबल

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 4, 2021

मुंबईसितंबर 04 (न्यूज़ हेल्पलाइन) वाल्ट डिज्नी को. ने हाल ही में घोषणा की थी अमेरिका में उनकी स्ट्रीमिंग सर्विस हॉटस्टार का कंटेंट  ESPN+ और हुलु स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर माइग्रेट हो जायेगा। सुष्मिता सेन का शो आर्या जिसे ऑडियंस का खूब प्यार मिला था , वह अब अमेरिका में हुलु पर अवेलेबल होगा। 

यह खबर खुद शो के डायरेक्टर राम माधवानी ने सबके साथ शेयर की और लिखा, "हैप्पी टू एसोसिएट @हुलु विद #आर्या। काफी खुश है क्यूंकि इसके साथ शो का फैन बेस और बढ़ेगा। “

आर्या  को नीरजा फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर राम माधवानी ने डायरेक्ट किया है। यह कहानी राजस्थान में आधारित है और यह डच शो पेनोजा का रीमेक हैं। सुष्मिता इस शो में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आयी। उनके साथ साथ शो में चंद्रचूड़ सिंह, नमित दास और सिकंदर खेर भी नजर आये। 

शो का पहला सीजन ऑडियंस ने बहुत पसंद किया। हाल ही में शो के दूसरे सीजन की शूट भी राम माधवानी ने खत्म की उन्होंने शूट खत्म करके अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, "आर्या 2 का सफर काफी मुश्किल, डरावना लेकिन मजेदार रहा।ज़िन्दगी में 'न्यू नार्मल' की वजह से काफी मुश्किलें झेलनी पड़ी लेकिन हमने वही किया जिसके लिए हम पैशनेट है। “

उन्होंने आगे लिखा, "लेकिन सभी मुश्किलों को झेलना मजेदार होता है जब आपके साथ एक अच्छी टीम हो .मैं अपनी टीम के हर पैशनेट सदस्य का शुक्रगुजार हूँ। उनकी डेडिकेशन और वर्क एथिक के बिना, हम आर्या 2 की शूट खत्म नहीं कर पाते। “

अब आर्या का अमेरिका में हुलु पर अवेलेबल होने से शो की फैन फोलोविंग काफी बढ़ जाएगी। 

 
 


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.