निक्की तंबोली और अर्जुन कानुंगो का सॉन्ग "दिल किसी से" इस दिन होगा रिलीज

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 4, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 4 सितंबर 2021
 
बिगबॉस 14 की फाइनलिस्ट रह चुकीं निक्की तंबोली जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो "दिल किसी से" में दिखाई देने वाली है। इस म्यूजिक वीडियो में निक्की की जोड़ी सिंगर अर्जुन कानुंगो के साथ जमेगी। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले है। 
 
निक्की अबतक कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकीं है और दिलचस्प बात तो यह है कि अबतक के रिलीज हुए उनके सभी म्यूजिक वीडियो हिट हुए हैं। "दिल किसी से" सॉन्ग की अनाउंसमेंट जब से की गई है, तभी से निक्की और अर्जुन के फैंस बेसब्री से गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 
 
आज तंबोली ने गाने की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। यह रोमांटिक सॉन्ग 9 सितंबर को रिलीज होने वाला है। उन्होंने गाने की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया और रोमांटिक पोस्टर भी रिवील किया है। 
 
पोस्टर जारी करते हुए निक्की ने लिखा, "तुम्हारी ऑखों में देखना ही प्यार है। स्टे ट्यून्ड, 9 सितंबर।" नए पोस्टर में निक्की और अर्जुन रोमांटिक अंदाज़ में नजर आ रहें हैं। दोनों एक-दूसरे की ऑखों में खोए हुए हैं। 
 
अपकमिंग रोमांटिक सॉन्ग "दिल किसी से" को अर्जुन ने ही गाया है जबकि लिरिक्स कुणाल वर्मा ने लिखें हैं। गाना 9 सितंबर को सारेगामा के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। अब तो दोनों के फैंस को सिर्फ 9 सितंबर का इंतजार है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.