'आरआरआर' का पहला धमाकेदार डांस सॉन्ग 'नाचो-नाचो' इस दिन होगा रिलीज, सॉन्ग में जूनियर एनटीआर और रामचरण थिरकते हुए आयेंगे नजर।

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 6, 2021

हाल ही में बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' का प्रोमो वीडियो  रिलीज किया गया था है। प्रोमो वीडियो काफी शानदार  था। इस प्रोमो वीडियो में फिल्म के मुख्य अभिनेताओं की झलक दिखाई  गई थी। अब फिल्म का पहला डांस सॉन्ग 'नाचो-नाचो' जोकि 10 नवंबर 2021 को रिलीज होगा।
                      
इस बात की जानकारी ट्विटर पर फिल्म आरआरआर के आधिकारिक पेज पर दी गई है। इस पेज पर फिल्म के पहले डांस सॉन्ग नाचो नाचो का पोस्टर साझा करते हुए लिखा है कि, "आप सभी के लिए फिल्म आरआरआर की दूसरी अपडेट। हाई वोल्टेज डांस सॉन्ग नाचो नाचो (हिंदी में), नातू नातू (तेलुगु में), नातू कूठू (तमिल में), हल्ली नातू (कन्नड़ में), करीनथोल (मलयालम) में 10 नवंबर 2021 को रिलीज हो रहा हैं।"
 
इस डांस सॉन्ग में जूनियर एनटीआर और रामचरण डांस करते हुए नजर आएंगे।
 
 
बता दें कि, इस फिल्म को एसएस राजमौली द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, रामचरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले दो रियल  लाइफ हीरोज अल्लुरीसीतारामजन और कुमरमभीम के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है।
 
इस पैन इंडियन फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म आरआरआर अगले वर्ष  7 जनवरी 2022 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.