संजीदा शैख़ का नया गाना 'दिल तोड़ने से पहले' इस दिन होगा रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Monday, September 6, 2021

मुंबईसितंबर 06 (न्यूज़ हेल्पलाइन)   संजीदा शैख़ ने अपना करियर शुरू तो फिल्म से किया था लेकिन फिर  धीरे धीरे टेलीविजन में अपनी किस्मत आजमाने लगी . लेकिन अब फिर से एक बार वह टेलीविज़न छोड़कर फिल्मों में नजर आ रही है। साथ साथ वह आज  कल के  ट्रेंड म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा बनती नजर आ रही है। उनका अगला म्यूजिक वीडियो 'दिल तोड़ने से पहले' जिसे सुनिधि चौहान ने गाया है वह 9 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है। 

गाने का पोस्टर शेयर करते हुए संजीदा ने लिखा, "#दिल तोड़ने से पहले " इस पोस्टर में संजीदा का हाल देखकर लग रहा है कि गाने में उनका दिल किसी ने बहुत बुरी तरह तोडा है। 

गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है। इसमें संजीदा और कृष्णा चतुर्वेदी नजर आएंगे। गाने के बोल जस मानक ने लिखे है और उन्होंने ही इसका म्यूजिक कंपोज भी किया है। वीडियो सत्ती ढिल्लों ने डायरेक्ट की है। 

संजीदा के फैंस उनके इस नए वीडियो के लिए बहुत उत्साहित है जो 9 सितंबर को रिलीज होगा। 

पर्सनल फ्रंट  पर,संजीदा पिछले साल अपने पति आमिर अली से अलग हो गयी थी। तब से वह अपनी बेटी के साथ अपने माँ के घर में  रह रही है।अभी हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी आयरा का दूसरा जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया जहां वह आयरा  दोस्तों के साथ बर्थडे एन्जॉय करती नजर आयी। 

वर्कफ्रंट पर, वह अब फिल्म 'कुन फाया कुन' में नजर आएंगी .यह एक थ्रिलर फिल्म है जिसमे उनके साथ हर्षवर्धन राणे  नजर आएंगे। फिल्म को कुशन नंदी ने डायरेक्ट किया है।

 


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.