पश्चिम बंगाल के तट से 88 बांग्लादेशी मछुआरे गिरफ्तार

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 17, 2022

कोलकाता, 17 फरवरी ( न्यूज हेल्पलाइन )       भारतीय तट रक्षक ने देश की समुद्री सीमा में कथित रूप से मछली पकड़ रहे बांग्लादेश के 88 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाएं जब्त की हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी मछुआरों और नौकाओं को बुधवार की शाम पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फ्रेजरगंज में समुद्री पुलिस को सौंप दिया गया है।
 
बंगधुनी द्वीप के पास पकड़े मछुआरे
 
अधिकारी ने बताया, ‘‘भारतीय तटरक्षक ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा से करीब 10-15 समुद्री मील भीतर बंगधुनी द्वीप के पास भारतीय समुद्र में कथित रूप से मछलियां पकड़ रहे 88 बांग्लादेशी मछुआरों को गिरफ्तार किया है।’’ उन्होंने कहा कि मंगलवार तड़के सामान्य गश्ती के दौरान भारतीय तटरक्षक जहाज को तीन बांग्लादेशी नौकाएं दिखीं, जो भारतीय समुद्री सीमा में बंगधुनी द्वीप के पास अवैध रूप से मछलियां पकड़ रही थीं।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.