नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (न्यूज़ हेल्पलाइन) राजधानी से सटे ग्रेटर नोएडा में पेशे से एक 28 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर महिला की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गुरुवार रात गिरफ्तार किया था।
गिरफ़्तारी के बाद पूछताछ से पता चला की नई दिल्ली के अलीपुर निवासी संदिग्ध अर्जुन सिंह उर्फ चमन चौहान पिंकी चौहान नाम की महिला से शादी करना चाहता था। अर्जुन की बहन की शादी पिछले साल पिंकी के चचेरे भाई से हुई थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पिंकी को इसलिए मार डाला क्योंकि पिंकी के परिवार ने उसकी शादी किसी और के साथ तय कर दी थी।
पुलिस के अनुसार, पिंकी के परिवार के सदस्यों ने उसे पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट विला सेक्टर जीटा -1 में अपने घर पर उसके गले के टुकड़े और उसके शरीर पर कई घावों के साथ पाया। आरोपी अर्जुन कथित तौर पर उसका सेलफोन, ₹ 4 लाख नकद और सोने के आभूषण साथ लेकर भाग गया ताकि मामला चोरी का लगे।
पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया और उसकी और अपराध में इस्तेमाल किए गए स्कूटर की पहचान की जिसके बाद तलाशी शुरू करते हुए दिल्ली पुलिस को भी सूचित किया। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने गुरुवार रात अर्जुन को दिल्ली से गिरफ्तार किया और उसे नोएडा पुलिस को सौंप दिया।
बताया जा रहा है की बुधवार दोपहर मृतक पिंकी के माता-पिता खरीदारी के लिए बाहर गए थे और उसका भाई अपने कार्यालय में था। क्यूँकि परिवार ने गुरुवार को पूजा और हवन की योजना बनाई थी। जब पिंकी के माता-पिता रात करीब 9 बजे घर लौटे, तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था और उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन पिंकी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उसके माता-पिता ने दरवाजा खोलने के लिए चाबियों के एक और सेट का इस्तेमाल किया घर में प्रवेश करने पर उन्होंने पिंकी को खून से लथपथ पाया। उसकी गर्दन और शरीर पर कई घाव थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
आरोपी अर्जुन के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 394 (स्वेच्छा से लूट में चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।