उत्तर प्रदेश के हापुड़ में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 4, 2022

मुंबई, 4 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश में प्रति दिन किसी न किसी फैक्ट्री में हादसे की खबरे सामने आती ही रहती है। अब उत्तर प्रदेश के हापुड़ में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है। 6 शव बाहर निकाले गए हैं। हादसे में 20 लोग झुलस गए हैं। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग राहत बचाव में जुटा है। झुलसे हुए लोगों की हालत नाजुक है, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फैक्टरी में अंदर और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। धुएं का गुबार आसमान में फैल गया है। 

इस फैक्ट्री में प्लास्टिक गलाने का काम होता है। आग लगने के बाद प्लास्टिक पिघल कर मजदूरों के शरीर पर चिपक गई। जिसकी वजह से वो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। मजदूरों की मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बॉयलर ब्लास्ट के दौरान आस-पास मौजूद फैक्ट्रियों की छतें तक उड़ गई। लोगों ने दूर तक धमाके की आवाजें सुनी। यह घटना हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में हुई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और जांच के निर्देश दिए हैं।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.