अमित शाह लोकसभा प्रवास नामक अभ्यास के तहत इस महीने करेंगे 11 राज्यों का दौरा, शुरुआत नॉर्थ ईस्ट से होगी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 3, 2023

मुंबई, 3 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सत्तारूढ़ भाजपा ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपने अभियान को तेज कर दिया है। इसकी शुरुआत इसी महीने से होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी उन 160 निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान कर रही है, जहां पिछले चुनाव में भाजपा मामूली अंतर से हारी या जीती है। पिछले महीने BJP प्रमुख जेपी नड्डा ने ओडिशा जैसे राज्यों का दौरा किया था। भाजपा इस समय लोगों के बीच जाकर उनकी बात सुन रही है, जब देशवासियों का ध्यान कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर है। लगभग 3,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद कांग्रेस की यह यात्रा आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई है।

तो वहीं, सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा प्रवास नामक अभ्यास के तहत जनवरी में 11 राज्यों का दौरा करने वाले हैं। इसकी शुरुआत नॉर्थ ईस्ट से होगी। शाह 5 और 6 जनवरी को त्रिपुरा, नगालैंड और मणिपुर का दौरा करेंगे। 7 जनवरी को छत्तीसगढ़ और झारखंड जाएंगे। इसके बाद वह 8 जनवरी को आंध्र प्रदेश के दौरे के साथ दक्षिण की ओर रुख करेंगे। शाह के 28 जनवरी को कर्नाटक जाने की संभावना भी है, जहां इस साल के अंत में फिर से मतदान होगा। लिस्ट में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का नाम भी शामिल है। शाह 16 और 17 जनवरी को इन राज्यों का दौरा करेंगे। महीने के अंत में भाजपा के वरिष्ठ नेता हरियाणा और पंजाब का दौरा करेंगे। शाह का यह अभियान साल 2024 के लिए भाजपा के मिशन 350 का हिस्सा है। पार्टी का लक्ष्य अगले साल आम चुनाव में 543 लोकसभा सीटों में से कम से कम 350 सीटें जीतना है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.