ठाणे, 23 जुलाई 2021
मुंबई में मरीन ड्राइव पुलिस द्वारा जबरन वसूली के मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर मामला दर्ज करने के एक दिन बाद ठाणे के कोपरी पुलिस स्टेशन ने शुक्रवार को शीर्ष पुलिस अधिकारी के खिलाफ ऐसा ही एक और मामला दर्ज किया गया है।
ठाणे के पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह ने पुष्टि की कि प्राथमिकी में सह-आरोपी के रूप में पुलिस उपायुक्त पराग मानेरे और तीन नागरिकों का भी नाम है। मानेरे ठाणे में डीसीपी (अपराध) थे, जब सिंह को पुलिस आयुक्त के रूप में तैनात किया गया था और आरोप है कि यह अपराध दो अधिकारियों के कार्यकाल के दौरान किया गया था।
अधिकारियों ने कहा कि पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत अपहरण, रंगदारी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता शरद अग्रवाल जो एक रियल इस्टेट कारोबारी है और उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी परमबीर सिंह ने उनसे 2 करोड़ रुपये की उगाही की और उसे जमीन के कुछ भूखंडों को उन्हें सौंपने के लिए भी मजबूर किया। शिकायतकर्ता के चाचा श्यामसुंदर अग्रवाल गुरुवार को मुंबई में परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज मामले में शिकायतकर्ता हैं जिनसे 20 करोड़ की उगाही का मामला सामने आया जिसके बाद से पुलिस ने मामले में 2 गिरफ़्तारियाँ भी की है।