यूपी के कुशीनगर में बड़ा हादसा, हल्दी रस्म करने पहुची महिलाओं की कुएं में गिरने से मौत

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 17, 2022

कुशीनगर, 17 फरवरी ( न्यूज हेल्पलाइन )      उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar) में बड़े हादसे की खबर आई है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से 13 लोगों की मौत होने की खबर है। मरने वालों में लड़कियां ओर महिलाएं शामिल हैं। करीब डेढ़ दर्जन महिलाओं के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, औरतें व लड़कियां हल्दी के दिन मटकोड़वा की रस्म के लिए पहुंची थीं। हादसा नौरंगिया गांव में हुआ। अब तक कुएं से 13 लाशें निकाली गई हैं। आशंका है कि यह संख्या बढ़ सकती है।
 
दिल दहलाने वाली इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि 10 बार फोन करने के बावजूद भी एक भी एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची, जबकि घटनास्थल से अस्पताल की दूरी महज 3 किलोमीटर है। हालांकि पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। हादसे के बाद गांव वालों ने टॉर्च के जरिए ही बचाव कार्य शुरू कर दिया था। प्रशासनिक अधिकारी व डाक्टरों की टीम घटनास्थल पर मौजूद है।
 
पुलिस के अनुसार नौरंगिया ग्राम सभा के स्कूल टोले पर बुधवार की रात करीब 9 बजे एक मांगलिक कार्यक्रम में कुआं पूजन की रस्म के लिए महिलाएं व बच्चियां इकठ्ठा थीं। कुआं पानी से भरा हुआ था। भीड़ अधिक थी। बच्चियां व महिलाएं कुएं की मुंडेर और कुएं पर बने चबूतरे पर पर बैठीं थीं। कहा जा रहा है कि कुएं का चबूतरा कमजोर होने की वजह टूट गया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। बच्चियां व महिलाएं कुएं में गिर गईं। उन्हें बचाने में भी कई महिलाएं कुएं में जा समायीं। अधिकारियों के अनुसार ये महिलाएं शादी के एक दिन पहले कुएं के पास मिट्टी कोड़ने की रस्म अदा करने पहुंची थीं। दो घंटे की मशक्कत के बाद 11 बच्चियों व दो महिलाओं को कुएं से निकालकर अस्पताल भेजा गया मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जिलाधिकारी के साथ तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी कुएं से और लोगों को निकालने में जुटे हैं।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्य संचालित कराने और घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
 
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुएं में अभी और लोगों के फंसे होने की सूचना है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कुशीनगर के डीएम ने ऐलान किया है कि हादसे में मरने वालों के परिवारीजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
 
पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
 
कुशीनगर में हुए इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।
 
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कुशीनगर हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. पीएम मोदी ने कहा, कुशीनगर में हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की ओर से 2-2 लाख रुपये घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जाहिर किया। अमित शाह ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है।इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनकी इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।साथ ही ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
 
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जाहिर किया दुख
 
कुशीनगर में हुए हादसे पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी दुख जाहिर किया है।जेपी नड्डा ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए दर्दनाक हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार सुनकर मन व्यथित है। दिवंगतों के परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
 
मृतको की सूची....
 
1-पूजा पुत्री बलवंत यादव 19 वर्ष, निवासी नौरंगिया स्कूल टोला।
2-पूजा पुत्री राम बहाली चौरसिया 20 वर्ष।
3-शशि कला पुत्री मदन चौरसिया 15 वर्ष।
4-शकुंतला देवी पत्नी भोला चौरसिया 35 वर्ष।
5-ममता देवी पत्नी रमेश चौरसिया 35 वर्ष।
6-मीरा पुत्री सुभग विश्वकर्मा 25 वर्ष।
7-परी पुत्री राजेश चौरसिया 14 वर्ष।
8-ज्योति पुत्री रामबली चौरसिया 15 वर्ष।
9-राधिका पुत्री महेश कुशवाहा 16 वर्ष।
10-सुंदरी पुत्री प्रमोद कुशवाहा 8 वर्ष।
11-आरती पुत्री इंद्र जीत चौरसिया 15 वर्ष, निवासी गिदहा कसया।
12.  पप्पी 20 वर्ष
13. मन्नू 18 वर्ष


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.