प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड के घर पर चला बुलडोजर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 12, 2022

मुंबई, 12 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में बुलडोजर चला कर कारवाही की गई। इस कार्यवाही में प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद के घर को जमीदोज कर दिया गया है। प्रशासन ने करीब साढ़े चार घंटों तक 3 बुलडोजर और पोकलैंड मशीन से जावेद के मकान को ढहा दिया। बता दें कि गौसनगर इलाके में मास्टरमाइंड जावेद का आलीशान घर था। बुलडोजर चलाने से पहले घर के कुछ सामान को हटाने की इजाजत दी गई। साथ ही पुलिस ने यहां सुरक्षा के इंतजाम किए थे। घर के बाहर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी मौजूद रही। पुलिस को घर में झंडा लगे हुए कुछ डंडे मिले हैं। सुरक्षा के लिए करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हिंसा वाली जगह से जावेद के घर की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। तो वही जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों पर कार्रवाई का शिकंजा कसता जा रहा है। मुरादाबाद में प्रशासन बुलडोजर के साथ पहुंच गया है। पुलिस फोर्स और अधिकारी भी मौके पर हैं। साथ ही प्रयागराज पुलिस ने अटाला मस्जिद के इमाम अली अहमद को गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दे प्रयागराज पुलिस की ओर से बताया गया कि दंगा करने वाले 70 लोगों को नामजद किया गया है। इन पर 29 धाराएं लगाई गई हैं। अभी तक 68 उपद्रवियों को कोर्ट में पेश करके उन्हें नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया है। इसमें चार उपद्रवी नाबालिग पाए गए हैं, जिन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस अभी मीडिया और पब्लिक की ओर से मिले वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर हिंसा करने वालों की तलाश में जुटी है। तो वही, पुलिस अटाला, करैली और आसपास के अन्य इलाकों में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन ज्यादातर उपद्रवी घर छोड़कर भाग गए हैं। उपद्रवियों के घर पर महिलाएं ही हैं। शौकत अली मार्ग, मिर्जा गालिब रोड से लेकर मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज वाली गली में तमाम घरों पर ताले लगे हैं। CCTV से पहचान होने के बाद पूरे अटाला क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है। बता दें कि प्रयागराज हिंसा के बाद अब तक 304 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अभी 36 और उपद्रवियों के घरों पर बुलडोजर चलेगा।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.