कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी के 125 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 13, 2022

लखनऊ, 13 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)    आगामी 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शुरू होने वाले हैं। यूपी चुनावों की राष्ट्रीय महत्ता देखते हुए देश की महत्वपूर्ण राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भी यूपी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी आजमाईश करने वाली है। इसी के तहत आज कांग्रेस पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए आज कांग्रेस पार्टी के 125 उम्मीदवारों का ऐलान किया। ज्ञात हो कि यूपी के आगामी चुनावों के लिए आज यूपी की सत्ताधारी पार्टी भाजपा भी अपने कैंडीडेट्स का ऐलान करने वाली है। इसके लिए  दिल्ली में पार्टी कार्यालय में भाजपा के नेताओं का बैठक जारी है।

ज्ञात हो कि आज गुरुवार 13 जनवरी की सुबह कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी के 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस अवतार पर बोलते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कुल 125 उम्मीदवारों में से, 40 प्रतिशत महिलाएं हैं और 40 प्रतिशत युवा हैं। इस ऐतिहासिक पहल के साथ, हम राज्य में एक नई तरह की राजनीति लाने की उम्मीद करते हैं।

ज्ञात हो कि प्रियंका गांधी ने जबसे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के आधार को सुधारने का जिम्मा लिया था, तबसे वे एक लांग टाइम प्लानिंग के साथ कार्य कर रही हैं। इसके तहत प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं और युवाओं पर विशेष फ़ोकस किया है। विशेषतः उन्होंने अपनी पार्टी के सीटों में से महिलाओं को 40% आरक्षण देने का वादा किया है। अपने वादे के मुताबिक ही उन्होंने आज आवंटित सीटों में से 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को प्रदान की हैं। 

हालांकि इस बार राज्य में जो राजनीतिक स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसमे मुख्य टक्कर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच ही दिखाई दे रही है। ऐसे में अगर रिजल्ट त्रिशंकु हुए तो कांग्रेस और मायावती की बसपा समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की सरकार बनाती हुई दिखाई दे सकती हैं। हालांकि अभी चुनाव, मतदान और फिर परिणाम के बीच काफी घटनाक्रम होने बाकी हैं। इसलिए 10 मार्च को ही स्थिति साफ़ होंगी।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.